हेल्थ

100 की स्पीड से कम होगा मोटापा, बस पी लें डायटीशियन की बताई ये जादुई ड्रिंक, बॉडी में जमा जिद्दी फैट को भी देगी छांट

Magical Drink For Fast Weight Loss In Hindi: हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन ने एक ऐसी जादुई ड्रिंक बताई है, जो मोटापा कम करने में रामबाण साबित हो सकती है। यह ड्रिंक तेजी से मोटापा घटाने में मदद करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ड्रिंक को आप किचन में मौजूद चीजों से ही बना सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Magical Drink For Fast Weight Loss In Hindi

Magical Drink For Fast Weight Loss In Hindi: मोटापा कम करना आजकल हर किसी की बड़ी चिंता बन चुका है। जिम जाना, डाइट फॉलो करना या घंटों वर्कआउट करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन अगर कोई ऐसा घरेलू और आसान नुस्खा मिल जाए जिससे तेजी से वजन कम हो सके, तो बात ही अलग है। सोशल मीडिया पर हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन शिखा कुमारी ने एक ऐसा ही जादुई ड्रिंक बताया है जो पेट की चर्बी और बॉडी में जमा जिद्दी फैट को भी छांटने का काम करता है। इसे बनाने में सिर्फ दो चीजें लगती हैं, जो हम सभी के किचन में आसानी से मिल जाती हैं - हल्दी और काली मिर्च। सुबह खाली पेट इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटने की प्रक्रिया स्पीड पकड़ लेती है।

जादुई ड्रिंक कैसे बनाएं

डायटीशियन शिखा कुमारी की मानें तो 'इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको बस एक गिलास गुनगुना पानी लेना है। इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। बस, आपका वेट लॉस ड्रिंक तैयार है। इसे बनाने में न तो ज्यादा वक्त लगता है और न ही ज्यादा मेहनत।'

कब और कैसे पीना है

डायटीशियन शिखा कुमारी के अनुसार 'इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। जैसे ही आप उठते हैं, नॉर्मल पानी की बजाय ये जादुई ड्रिंक लें। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है और दिनभर फैट बर्न करने की क्षमता को तेज कर देता है।'

हल्दी से मिलेगा डबल फायदा

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जो बॉडी की चर्बी पिघलाने में मदद करता है। यह इंफ्लेमेशन कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है। यही वजह है कि वेट लॉस डाइट में हल्दी को सुपरफूड की तरह माना जाता है।

काली मिर्च करेगी चमत्कार

काली मिर्च में पाइपरीन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह न सिर्फ हल्दी के असर को कई गुना बढ़ाता है, बल्कि बॉडी में फैट सेल्स को तोड़ने में भी मदद करता है। इसे वेट लॉस का नेचुरल बूस्टर माना जाता है।

वजन घटाने के साथ डिटॉक्स भी

यह ड्रिंक सिर्फ फैट कम करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर से टॉक्सिन भी बाहर निकालता है। जब बॉडी क्लीन रहती है, तो वजन तेजी से कम होने लगता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

क्यों है ये ड्रिंक खास

बाजार में मिलने वाले वेट लॉस प्रोडक्ट्स की तुलना में यह ड्रिंक पूरी तरह नेचुरल है और बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापा घटाने में मदद करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसे हर रोज अपनाना भी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article