Low Calorie Snacks For Weight Loss: वेट लॉस के दौरान लोग ज्यादातर लोग डाइटिंग पर होते हैं। वे कम से कम कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करते हैं और अनहेल्दी खाने से बचते हैं। लेकिन आमतौर पर लोग भोजन में तो स्वस्थ खाते हैं, लेकिन जब स्नैक्स की बात आती है, तो वे अनजाने में कई ऐसी चीजें खा जाते हैं, जो दिखने में तो बहुत कम होती हैं, लेकिन इनमें कैलोरी भरपूर होती हैं। आमतौर पर चाय, इसके साथ बिस्किट, नमकीन आदि जैसे अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं, जबकि इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित करते हैं। जिस तरह आप भोजन स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर करते हैं, उसी तरह आपको स्नैक्स में भी हेल्दी चीजों का विकल्प चुनना चाहिए। अब ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे इस चीज को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वेट लॉस के दौरान वे कम कैलोरी में किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं? सोशल मीडिया पर वेट लॉस के लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स के विकल्प काफी वायरल हो रहे हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन भाव्या धीर ने सोशल मीडिया पर लो कैलोरी स्नैक्स के ये विकल्प शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
वेट लॉस के दौरान खाएं ये लो कैलोरी स्नैक्स - Low Calorie Snacks For Weight Loss In Hindi
1. ब्लैक कॉफी
आप छोटी-मोटी भूख लगने पर दूध वाली या कॉफी के बजाए एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें सिर्फ 2 कैलोरी होती हैं।
2. ग्रीन टी
यह भी चाय का स्वस्थ विकल्प है। यह कैलोरी में कम होने के साथ-साथ पाचन क्रिया बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी लाभकारी है। इसके एक कप आपको सिर्फ 3 कैलोरी देगा।
3. नारियल पानी
पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखता है। इसके एक गिलास में सिर्फ 19-20 कैलोरी होती हैं।
4. कीवी फल
आप स्नैक्स के तौर पर 50 ग्राम तक कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी और डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। यह आपको मात्र 30 कैलोरी देता है।
5. मखाना
मखाना एक पेट भरने वाला स्नैक है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। आप ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी के साथ 20 ग्राम तक मखाना ले सकते हैं। इनमें सिर्फ 50 कैलोरी होती है।
6. खीरा
अगर आप एक खीरा खाते हैं तो इसका 100 ग्राम आपको सिर्फ 15 कैलोरी देगा। यह पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह पेट को भरा रखने में कारगर है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
