TV देखते-देखते करें वेट लॉस, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला वजन कम करने का सबसे अनोखा तरीका, शोध में सामने आए आंकड़े

यदि आप टीवी देखने को केवल समय की बर्बादी सोचते हैं, तो आज से आप ऐसा कभी नहीं सोच पाएंगे। जी हां हम आपको आज एक ऐसे शोध के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि आप अपना वजन टीवी देखते हुए भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये शोध?

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना पीना तक छोड़ देते हैं। इसके बाद भी वह अपना वजन उस गति से कम नहीं कर पाते हैं, जो वह करना चाहते हैं, यदि आप भी ऐसा सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए जिम जाना, डाइटिंग करना और खेलना-कूदना जरूरी है, तो आपकी इस गलत फहमी को हम दूर किए देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप टीवी देखते-देखते भी अपना वजन कम कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा मानना है हाल ही में हुई एक हेल्थ रिसर्च का जिसमें यह बात सामने आई है कि अब वेट लॉस टीवी देखते हुए भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये रिसर्च?

Weight loss while watching TV

कहां हुआ शोध

इंग्लैंड के लाफबॉरो विश्वविद्यालय में हुए इस शोध में यह बात सामने आई है कि जब हम टेलीविजन पर कोई खेल देख रहे होते हैं, तो इस समय हमारी भावनाएं भी खिलाड़ी के प्रदर्शन के हिसाब से ऊपर-नीचे होती रहती हैं। जैसे कि हमारी पसंदीदा टीम या खिलाड़ी अच्छा करता है, तो हम खुशी से उछल जाते हैं, वहीं जब वह अच्छा नहीं कर पाता है, तो हम उदास हो जाते हैं। खुशी में हमारा उछलना और ताली बजाना हमारी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जो वेट लॉस का कारण बनता है।

End of Feed