मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल दिल के लिए बन सकता है खतरा, रिसर्च ने दी चेतावनी

Long Screen Hours May Increase Risk of Heart Problems: मोबाइल और लैपटॉप का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल सिर्फ आंखों या दिमाग ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार ज्यादा स्क्रीन टाइम युवाओं में हार्ट डिजीज से जुड़े जोखिम बढ़ा सकता है। जानिए इस स्टडी में क्या सामने आया और कैसे छोटी आदतों में बदलाव करके दिल को हेल्दी रखा जा सकता है।

Long Screen Hours May Increase Risk of Heart Problems: आजकल मोबाइल और लैपटॉप के बिना दिन पूरा होना मुश्किल लगता है। काम, पढ़ाई, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट – हर चीज के लिए हम स्क्रीन पर निर्भर हो चुके हैं। लेकिन एक नई रिसर्च चेतावनी देती है कि जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जो युवा लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, उनमें हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वजह है कम फिजिकल एक्टिविटी, खराब नींद और शरीर में बढ़ती चर्बी। इसलिए डिजिटल लाइफ के साथ हेल्थ बैलेंस करना भी बेहद जरूरी है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम दिल की सेहत की सेहत पर डाल रहा असर

ज्यादा स्क्रीन टाइम दिल की सेहत की सेहत पर डाल रहा असर

ज्यादा स्क्रीन टाइम दिल की सेहत को कर सकता है कमजोर

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार ज्यादा स्क्रीन देखने की आदत युवाओं में दिल से जुड़े जोखिम बढ़ा सकती है। रिसर्च में पाया गया कि जो लोग ज्यादा समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर बिताते हैं, उनमें कार्डियोमेटाबॉलिक जोखिम ज्यादा देखने को मिले। इसका मतलब है कि हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, तो शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है, जो धीरे-धीरे दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती है।

हर अतिरिक्त घंटे से बढ़ सकता है खतरा

रिसर्च में यह भी सामने आया कि स्क्रीन के सामने बिताया गया हर अतिरिक्त घंटा हार्ट हेल्थ से जुड़े जोखिम को बढ़ा सकता है। ज्यादा स्क्रीन टाइम लेने वाले युवाओं में पेट की चर्बी, ट्राइग्लिसराइड और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं ज्यादा देखी गईं। यानी अगर आपकी लाइफस्टाइल ज्यादा बैठकर काम करने वाली है और स्क्रीन टाइम भी ज्यादा है, तो भविष्य में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

End of Feed