लिवर हो रहा है खराब, बताती हैं त्वचा पर होने वाली ये समस्याएं, अक्सर होती हैं नोटिस तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Liver Damage Signs On Skin Face In Hindi: त्वचा पर होने वाली समस्याएं हमेशा ही एलर्जी या वायरल संक्रमण के कारण नहीं होती हैं। आपको बता दें कि कुछ मामलों में त्वचा से जुड़ी समस्याें लिवर फंक्शन खराब होने की वजह से भी देखने को मिल सकती हैं। इन्हें लिवर खराब होने के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है, इन्हें पहचानकर किसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। यहां जानें लिवर खराब होने की वजह से त्वचा पर क्या-क्या परेशानी हो सकती है।

Liver Damage Signs On Skin Face In Hindi: हम में से ज्यादातर लोगों के साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। इनमें त्वचा में चकत्ते, दाने, कील-मुंहासे, टैनिंग, डार्क स्पॉट, स्कार्स और पिग्मेंटेशन आदि जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा कॉमन हैं। आमतौर पर इन्हें त्वचा संबंधी समस्याओं के रूप में देखा जाता है, जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे पोषण की कमी, त्वचा की देखभाल न करना, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग, स्किन एलर्जी आदि। ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

Symptoms Of liver Problems On Skin In Hindi

Symptoms Of liver Problems On Skin In Hindi

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि त्वचा पर होने वाली कई समस्याएं लिवर संबंधी समस्याओं की वजह से भी हो सकती हैं। जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसकी वजह से भी त्वचा पर कई तरह की स्थितियां देखने को मिलती हैं। आमतौर पर लोगों को तब तक इसके बारे में पता नहीं चल पाता है जब तक कि स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। ऐसे में इन संकेत और लक्षणों को भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आज हम आपको खराब लिवर फंक्शन के कारण त्वचा पर दिखने वाली ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं....

End of Feed