खानपान और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण यूरिक एसिड आज तेजी से बढ़ती एक समस्या बनता जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। यदि इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह काफी दर्दनाक समस्या बन जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाने के बाद हमारे शरीर में बनने वाले प्यूरीन से यूरिक एसिड का फॉर्मेशन होता है। हालांकि इस यूरिक एसिड को हमारा शरीर फिल्टर करके बाहर निकालता रहता है। लेकिन जब हमारी किडनी का फंक्शन ठीक से नहीं हो पाता है। तो यूरिक एसिड शरीर में जमा होने लगता है। वहीं हड्डियों के जोड़ों में जमा यूरिक एसिड गठिया जैसी समस्या का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं इसे ठीक करने का घरेलू उपाय..
leaf for uric acid
नीम की पत्तियों का करें प्रयोग
यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल नीम में मौजूद गुण हमारे ब्लड को प्यूरिफाई करने का काम करते हैं। जिससे यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल जाता है। इसके अलावा पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में सूजन को कम करने में काफी मदद करते हैं।
कैसे करें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल?
काढ़ा बनाएं
आप नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 15-20 नीम की पत्तियां तोड़कर डाल दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। अब इसे छानकर ठंडा कर लें और गुनगुना होने पर पीएं।
नीम की गोलियां
आप बाजार से नीं की गोलियां भी खरीद कर खा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प है जो काढ़ा पीने में परेशानी महसूस करते हैं। आप नीम के पत्तों को पीसकर उसकी गोली बना सकते हैं।
