हेल्थ

Lauki juice Benefits: लौकी का जूस पीने के 5 फायदे, वजन से लेकर यूरिक एसिड तक रहेगा कंट्रोल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 16, 2023, 02:47 PM IST

Lauki juice Benefits: मौसमी सब्जियों के सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। ऐसे ही अनेक गुणों से भरी है लौकी। लौकी का जूस कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। लौकी का जूस वेट लॉस ड्रिंक (Weight Loss Drink) है।

Image

Lauki juice Benefits: लौकी का जूस पीने के 5 फायदे, वजन से लेकर यूरिक एसिड तक रहेगा कंट्रोल

Lauki juice ke fayde in Hindi: गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, टिंडा और सीताफल हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं। स्वाद में भले ये सब्जियां आपको उतनी अच्छी ना लगें लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिए ये सभी सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं। आज हम आपको विशेष तौर पर बताने जा रहे हैं लौकी के गुणों के बारे में। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर लौकी कई तरह की बीमारियों को हमारे शरीर से दूर रखती है। आयुर्वेद के अनुसार लौकी के जूस का रोजाना सेवन करने से हमारा त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) सामान्य रहता है।

कैसे तैयार करें जूस How to Make Lauki Juice

लौकी का जूस तैयार करना बेहद आसान है इसके लिए आपको लौकी का छिलका उतार लेना है और जूसर के माध्यम से लौकी का जूस निकाल लेना है। निकाले गए जूस में थोड़ी मात्रा में पानी भी मिला सकते हैं। काफी लोगों को लौकी के जूस का स्वाद पसंद नहीं आता है इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए लौकी के जूस में इन चीजों को मिलाकर पीया जा सकता है।

  • 200-250 ml लौकी का जूस
  • 5 - 6 पत्ते पुदीने का रस
  • काला नमक या रॉक साल्ट (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस (थोड़ी मात्रा में)
  • इन सभी चीजों को लौकी के जूस में मिला दें, इस तरह आपका लौकी का जूस स्वादिष्ट बन जाएगा।

लौकी जूस के फायदे Lauki Juice Benefits

वजन होगा कम

लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और आयरन पाया जाता है जो हमारी सेहत को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ हमारे वजन को कम करने में भी मदद करता है. वजन कम करने के लिए हमें रोजाना लौकी के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। लौकी का जूस वेट लॉस ड्रिंक (Weight Loss Drink) है।

यूरिक एसिड रहेगा कंट्रोल

हमारे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से शरीर के कई भागों में सूजन आ जाती है। शरीर के जोड़ जैसे घुटने, कंधे और कमर आदि में दर्द रहने लगता है यूरिक एसिड के लेवल को सामान्य रखने के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल

लौकी में मिलने वाला पोटेशियम हमारे शरीर में रक्त के संचार को नियंत्रित करता है। नियमित लौकी के जूस का सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

त्रिदोष नाशक

आयुर्वेद में लौकी को त्रिदोष नाशक कहा गया है यदि आपको वात, पित्त, कफ संबंधी कोई भी समस्या है तो आपको लगातार लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए इससे आपके तीनों दोष शांत होंगे।

दिल का ख्याल

यदि आप किसी हार्ट की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको नियमित लौकी का जूस पीना चाहिए, इसे पीने से दिल को मजबूती मिलती है और हमारे दिल की सेहत में सुधार होता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article