हेल्थ

L&T के चेयरमैन SN Subrahmanyan की बात मान 90 घंटे न शुरू कर दें काम! जानें हेल्दी रहने के लिए कितने हों ऑफिस आवर्स

लार्सन एंड टुब्रो कंपनी L&T के चेयरमैन SN Subrahmanyan ने हाल ही दिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वह अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे तक काम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना कितने घंटे काम करना आपकी सेहत के लिए हेल्दी होता है।

Image

healthy working hours

Photo : iStock

लार्सन एंड टुब्रो कंपनी L&T के चेयरमैन SN Subrahmanyan ने हाल ही दिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वह अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे तक काम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। SN Subrahmanyan ने कहा कि 'मुझे अफसोस है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होगी अगल मैं आपसे संडे को भी काम करवा पाऊं। क्योंकि मैं रविवार को भी काम करता हूं'। SN Subrahmanyan ने आगे कहा कि आप रविवार के दिन घर बैठकर क्या करते हैं? कितनी देर तक आप अपनी पत्नी को घूर सकते हैं या कितनी देर पत्नी आपको घूर सकती है? ये बात कहते बहुए SN Subrahmanyan ने कर्मचारियों को संडे के दिन भी ऑफिस आने का सुझाव दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक लिमिट से ज्यादा काम करना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हेल्दी रहने के लिए कितनी देर करें काम?

साल 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने आपसी सहयोग से एक अध्ययन किया। जिसमें सामने आया कि एक सप्ताह में 55 घंटे से ज्यादा काम करना आपके लिए काफी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपकी समय से पहले मृत्यु होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। इस अध्ययन में सप्ताह में 35-40 घंटे काम को सेहत के लिए आदर्श बताया गया है।

बढ़ रहे आत्महत्या के मामले

लांग वर्किंग आवर्स को लेकर हाल ही में एक लंबी बहस छिड़ी थी। जिसके पीछे 26 साल के एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत का मामला था। अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल नाम से एक युवक की आत्महत्या के केस ने लांग वर्किंग आवर्स को लेकर एक बहस खड़ी कर दी थी। क्योंकि उसने आत्महत्या के पीछे काम के दवाब को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं आंकड़ों की मानें तो भारत में हर साल 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत ज्यादा काम के कारण बीमारियां पाल लेने से हो रही हैं।

इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा देर तक काम करने का प्रभाव आपके शरीर के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके चलते व्यक्ति चिंता, अवसाद और तनाव जैसी स्थिति में पहुंच जाता है। ज्यादा काम करने वाले लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या का खतरा काफी बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article