Jeera: देश में पिछले कई सालों से मिलावट का खेल काफी तेजी से चल रहा है। लोग धड़ल्ले से मिलावटी चीजों का शिकार हो रहे हैं। मिलावट की इन चीजों में शायद ही कोई चीज बची हो, जो शामिल न हो। खाने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट हो रही है। हर घर के किचन में इस्तेमाल होने वाला जीरा भी मिलावटी मिलने लगा है। मिलावटी चीजों के खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप असली और नकली जीरे की पहचान कैसे कर सकते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि मिलावटी जीरा खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान पहुंच सकता है।
इन तरीकों से करें असली जीरे की पहचान:-
- असली जीरे को पहचानने का सबसे कारगर तरीका ये है कि आप इसे हाथ पर मसलकर देखें। मसलने पर अगर जीरा सही रहता है तो जान लीजिए कि ये जीरा असली है।
- जीरा पहचानने का एक तरीका ये भी है कि आप एक कटोरी में पानी लें और उसमें जीरा डालकर छोड़ दें। अगर कटोरी में रखा जीरा रंग छोड़े या टूट जाए तो जान लीजिए कि ये जारी असली नहीं है।
- आप असली जीरे की पहचान उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। नकली और मिलावटी जीरे में खुशबू नहीं होती है।
मिलावटी जीरा खाने से ये हो सकता है नुकसान: -
- अगर आप नकली या मिलावटी जीरा खाते हैं तो आपको पथरी की समस्या हो सकती है।
- मिलावटी या नकली जीरा खाने से स्किन इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है।
- मिलावटी जीरा खाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- नकली जीरा खाने से पेट की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें पेट में दर्द और स्टोन खास तौर पर शामिल हैं।
- नकली जीरा इम्यूनिटी को कमजोर करता है।
हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली जीरे की आसानी से पहचान कर पाएंगे।
