Knee Pain While Climbing Stairs: शारीरिक रूप से एक्टिव रहना सेहतमंद रहने के लिए बहुत आवश्यक है। चलना-फिरना या टहलना जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे जब थोड़ा-बहुत चल लेते हैं, तो उनके घुटने व जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनसे सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना भी नहीं हो पाता है। जब वे सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो इसकी वजह से उनके पैरों में दर्द शुरू हो जाता है। आमतौर पर सीढ़ियां चढ़ना स्वस्थ होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी। लेकिन अक्सर लोगों को पैरों में कुछ ऐसी समस्याएं हो जाती हैं, जिनकी वजह से उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह कि कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके घुटने व जोड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है और सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द से बचा जा सकता है। इस लेख में इसके लिए आपको कुछ सरल टिप्स बता रहे हैं।
Knee Pain While Climbing Stairs
सीढ़ियां-चढ़ते उतरते घुटनों में दर्द क्यों होता है - Knee Pain While Climbing Stairs Causes In Hindi
आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति को सीढ़ियां चढ़ने में काफी परेशानी होती है, तो इसके पीछे घुटनों से जुड़ी कुछ गंभीर स्थितियां हो सकती हैं। इनमें घुटनों की कार्टिलेज डैमेज होना, आर्थराइटिस, लिगामेंट में चोट, ऑस्टियोपोरोसिस, कार्टिलेज इंजरी आदि जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में यह मांसपेशियों कम होने और शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है।
सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय घुटनों के दर्द से बचने के उपाय - Tips to Prevent Knee Pain When Climbing Stairs
कुछ सरल व्यायाम करें
चलना-फिरना, तैरना, साइकिल चलाना आदि कुछ ऐसे व्यायाम हैं, जो पैरों को मजबूत बनाते हैं। ये जोड़ों में लचीलापन बढ़ाते हैं और चोट के खतरे को कम करते हैं।
घुटनों के पैड लगाएं
इनका प्रयोग करने से घुटनों को कुशनिंग और सुरक्षा मिलती है। ऐसे में जब आप घुटने मोड़ते हैं, तो इससे उन पर अधिक दबाव पड़ता है। साथ ही, चोट का खतरा भी कम होता है।
सही फुटवियर चुनें
आपके जूते-चप्पल सभी घुटनों व जोड़ों को स्वस्थ रखने में भूमिका निभाते हैं। आर्च सपोर्ट वाले जूते पहनना फायदेमंद माना जाता है। ये घुटने के जोड़ों का तनाव कम करते हैं। इसके अलावा, गद्देदार चप्पल पहनें। हाई हील और बहुत ज्यादा फ्लैट चप्पल पहनने से बचें।
वजन कंट्रोल रखें
शरीर का वजन बढ़ने की वजह से घुटनों पर बहुत दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों में विकृति और सूजन की समस्या हो सकती है। जो आपके लिए सीढ़ियां चढ़ना कठिन बना सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
