Kidney Stones: किडनी में पथरी क्यों बनती है, क्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को है खतरा- जानें डॉक्टर की राय

Kidney Stone Causes in Men and Women: क्या पुरुषों और महिलाओं में किडनी स्टोन अलग तरह से बनता है? एक्सपर्ट से जानें किडनी में पथरी क्यों बनती है, कया है इसका कारण, लक्षण और बचाव के तरीके।

Kidney Stone Causes in Hindi: किडनी में पथरी की परेशानी अब सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है। महिलाओं में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। अक्सर लोग समझते हैं कि पथरी सिर्फ कम पानी पीने से होती है, लेकिन इसकी कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। खास बात यह है कि पुरुषों और महिलाओं में पथरी बनने की प्रक्रिया तो लगभग एक जैसी होती है, लेकिन इसके जोखिम को बढ़ाने वाले कारण कुछ अलग हो सकते हैं। इस बारे में हमने दो नेफ्रोलॉजिस्ट से बात की और समझा कि आखिर किडनी में पथरी कैसे बनती है और क्या महिलाओं में हार्मोनल बदलाव भी इसकी वजह हो सकते हैं।

kidney stone formation

क्यों होती है किडनी में पथरी की समस्या, किस वजह से बनते हैं गुर्दे में स्टोन (AI Image)

किडनी में पथरी कैसे बनती है (How Do Kidney Stones Form)

दिल्ली के सीके बिरला हॉस्पिटल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम कालरा बताते हैं कि हमारे पेशाब में कई तरह के मिनरल्स और दूसरे पदार्थ मौजूद होते हैं। सामान्य स्थिति में ये पानी में घुले रहते हैं और पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन जब इनकी मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है और इन्हें घोलने के लिए पर्याप्त पानी नहीं होता, तो ये छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाने लगते हैं।

End of Feed