Kidney Health: किडनी खराब होने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और कारण

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 11, 2023, 12:57 PM IST

Kidney Health: गुर्दे की पथरी भी किडनी फेल होने का कारण बन सकती है। गुर्दे की पथरी मूत्र पथ में रुकावट पैदा करती है और किडनी में सूजन का कारण बनती है, जिससे गुर्दे के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यूरिनरी स्टोन का समय पर इलाज जरूरी है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं किडनी फेल होने के लक्षण और कारण-

Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर में खून को साफ रखने का काम करती है। ब्लड में मौजूद विभिन्न विषैले पदार्थ किडनी द्वारा फ़िल्टर किए जाते हैं और मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। किडनी शरीर में पानी, सोडियम, कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा को नियंत्रित करती है। किडनी शरीर के एसिड और साल्ट को नियंत्रित करती है।

Kidney Health, Kidney Care, Kidney Failure

Kidney Failure: अगर किसी की दोनों किडनी खराब हो जाए तो क्या होगा?

लेकिन जब किडनी किसी भी कारण से ठीक से काम नहीं करती है तो किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है इसलिए ब्लड में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, इस स्थिति को किडनी फेल्योर या किडनी फेलियर कहा जाता है। ऐसे में खून में सीरम क्रिएटिनिन और ब्लड यूरिया की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है।

End of Feed