हेल्थ

केसुदा स्नान से गर्मी होगी कंट्रोल, स्किन एलर्जी और रैशेज से भी बचाव, आयुर्वेद में बताए गए हैं अनगिनत फायदे

Kesuda snan benefits In Hindi: गर्मी में बढ़ती बॉडी हीट, स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज से राहत पाने के लिए केसुदा स्नान एक असरदार आयुर्वेदिक तरीका माना जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चैताली राठौर के अनुसार केसुदा त्वचा को ठंडक देता है, बैक्टीरिया से बचाव करता है और शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा को संतुलित करता है। जानिए केसुदा स्नान के फायदे, सही तरीका और किन समस्याओं में यह मददगार हो सकता है।

Image

केसुदा स्नान के आयुर्वेद में है गजब फायदे

Kesuda snan benefits In Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ना, स्किन पर रैशेज, खुजली या एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आजकल लोग इन दिक्कतों से बचने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पहले के समय में लोग फूलों और जड़ी-बूटियों से ही त्वचा की देखभाल करते थे। ऐसा ही एक खास फूल है केसुदा, जिसे पलाश भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चैतली राठौर के अनुसार केसुदा स्नान शरीर को ठंडक देने के साथ स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

शरीर की गर्मी कम करने में मददगार

गर्मी के मौसम में कई लोगों को बॉडी हीट ज्यादा महसूस होती है, जिससे बेचैनी, थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार केसुदा में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करते हैं। डॉ. चैताली राठौर बताती हैं कि केसुदा का पानी शरीर को ठंडक देता है और बदलते मौसम में शरीर की ऊर्जा को संतुलित बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

स्किन एलर्जी, रैशेज और खुजली में आराम

पसीना, धूल और गर्मी की वजह से स्किन पर खुजली, लालपन और रैशेज होने लगते हैं। केसुदा में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से केसुदा पानी से स्नान करने पर त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन कम महसूस हो सकती है।

त्वचा की नेचुरल क्लीनिंग और ग्लो

बहुत ज्यादा केमिकल वाले साबुन या बॉडीवॉश त्वचा की नमी कम कर देते हैं, जिससे स्किन रूखी लगने लगती है। केसुदा का पानी त्वचा को धीरे-धीरे साफ करता है और उसकी नैचुरल नमी बनाए रखने में मदद करता है। इससे स्किन हेल्दी और फ्रेश दिख सकती है।

ज्यादा पसीना और बॉडी ओडर से राहत

गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर से बदबू की समस्या भी होने लगती है। केसुदा में मौजूद गुण त्वचा को साफ रखते हैं और पसीने की वजह से होने वाली बदबू को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर दिनभर फ्रेश महसूस करता है।

पाचन और शरीर की अन्य समस्याओं में भी उपयोगी

आयुर्वेद में केसुदा का इस्तेमाल सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी समस्याओं के लिए भी बताया गया है। डॉ. चैताली राठौर के अनुसार सही सलाह के साथ इसका उपयोग पाचन सुधारने, कब्ज से राहत और शरीर को संतुलित रखने में मददगार हो सकता है। हालांकि इसे आंतरिक रूप से लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

केसुदा स्नान कैसे करें - How To Take Kesuda Batha In Hindi

केसुदा स्नान करना बहुत आसान है। सूखे केसुदा के फूलों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर नहाने के पानी में मिला लें या आखिर में इससे शरीर पर डालें। गर्मियों में रोजाना इसका उपयोग करने से शरीर को ठंडक और त्वचा को आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article