हेल्थ

Katrina Kaif Diet Plan: खाने की शौकीन Katrina Kaif कैसे रखती है खुद को फिट, जानें उनका सीक्रेट डाइट प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 07:30 AM IST

Katrina Kaif Diet plan: कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में होती है। वह सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं करती हैं, बल्कि अनुशासित जीवन भी जीती हैं। वह खुद को मेंटेन रखने में यकीन रखती हैं और इसके लिए खाने पीने का पूरा ध्यान रखती हैं।

Image

Katrina Kaif Diet Plan: खाने की शौकीन Katrina Kaif कैसे रखती है खुद को फिट, जानें उनका सीक्रेट डाइट प्लान

Katrina Kaif Diet plan in Hindi: बॉलीवुड क्वीन कटरीना कैफ अपनी सुंदरता और फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। उनका फिगर बहुत फिट नजर आता है। कटरीना की न्यूट्रीशनिस्ट ने हाल ही में उनकी डाइट को लेकर खुलासा किया है। वह बताती हैं कि कटरीना अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं वह फिट रहने के लिए पोषण से भरपूर भोजन करती है साथ ही एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान देती हैं। कटरीना काफी फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को मेंटेन रखने के लिए पूरा रुटीन फॉलो करती हैं। कटरीना कैफ की डाइड वेट लॉस (Weight Loss) करने वालों के लिए एक दम परफेक्ट है।

कैटरीना का मॉर्निंग रूटीन :

कटरीना सुबह उठते ही सबसे पहले भीगी हुई किशमिश और मेथी दाना खाती हैं। यह उनकी डाइट का जरूरी हिस्सा है भीगी हुई किशमिश में मिनरल और विटामिन की मात्रा बहुत अधिक होती है यह पाचन तंत्र को ठीक करती है और कब्ज की समस्या को भी खत्म करता है।

Main course :

कटरीना को एशियन फूड खाना पसंद है। वह अपनी डाइट में घर पर बना हुआ। स्टीम फिश, एवोकाडो सलाद,पैनकेक, जूडलस और लेट्यूस wrap खाना पसंद करती हैं। यह फूड एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर होते हैं जो शरीर के लिए अच्छा होता है साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाकर रखता है ।

सब्जियों का जूस

कटरीना अपनी डाइट में घीया, खीरे, करेला का जूस पीती हैं। यह उनके बॉडी के तापमान को ठंडा रखने में मदद करता है, साथ ही सब्जियों में मौजूद पोषण शरीर को तरोताजा रखते हैं। सब्जियों के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

मीठे में खाती हैं ये :

कटरीना अपने मीठे की क्रेविंग को पूरा करने के लिए अक्सर खजूर खाती हैं । यह चीनी के मुकाबले बहुत पौष्टिक होते हैं और मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाती है। खजूर से बनी हुई मिठाई भी कटरीना को काफी पसंद हैं।

डिनर में सूप :

कटरीना डिनर में अक्सर मसूर की दाल का सूप या सब्जियों से बना सूप लेते है।कैटरीना को ब्रोकली और ड्रमस्टिक्स से बना सूप काफी पसंद है यह दोनों ही सब्जियां स्वास्थ के लिए फायदेमंद होती है। पाचन को अच्छा रखने के साथ साथ शरीर की सूजन को कम करती है ।साथ ही सूप का सेवन करने से आपको फाइबर मिलता है इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article