Weigh Loss Drink: खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण मोटापा एक बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। मोटापे के चलते बाहर निकला पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि यह सेहत के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। यदि आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आपको अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहिए। वेट लॉस करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। यदि आप सब कुछ ट्राई करके भी वेट लॉस नहीं कर पाए हैं, तो आज हम आपको एक कश्मीरी स्पेशल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए एक शानदार वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कैसे तैयार होता है कश्मीरी कहवा? How to Make Kashmiri Kahwa In Hindi
- सबसे पहले 2 कप पानी को उबालने रख दें और इसमें 1 चम्मच चाय की पत्तियां डाल दें।
- इसके बाद इसमें 1 चुटकी केसर और 2 हरी इलायची भी डाल दें।
- इसके बाद 2 इंच दालचीनी, 3-4 लौंग और 2-5 बादाम के टुकड़े करके डाल दें।
- अंत में इसमें मिठास के लिए 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं।
- इस तरह तैयार ड्रिंक को आप आधा रह जाने तक उबालें और फिर छानकर पिएं।
वेट लॉस के लिए कहवा के फायदे - Kahwa Benefits for Weight Loss
कहवा में मौजूद पत्तियों में कैटेचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा कहवा में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर की सफाई का काम करते हैं।
कहवा पीने के फायदे - Benefits of Drinking Kashmiri Kahwa In Hindi
- कश्मीरी कहवा आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोकता है, जिससे हमारी दिल हमेशा हेल्दी बना रहता है।
- कहवा में मौजूद दालचीनी और इलायची में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपको इंफ्लेमेशन और ब्लोटिंग से बचाते हैं।
- कहवा में मौजूद गुण आपके तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं, जिससे आप खुद को पहले से ज्यादा रिलेक्स फील करते हैं।
- कहवा में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी काफी मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
