करवा चौथ पर व्रत खोलने के बाद क्या खाएं, ताकि न हो गैस-एसिडिटी या कमजोरी, व्रत तोड़ते वक्त न करें ये गलतियां

Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye: करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए ताकि पेट में गैस, एसिडिटी या कमजोरी न हो? कई महिलाएं व्रत खोलते वक्त कुछ आम गलतियां कर देती हैं जिससे शरीर पर असर पड़ता है। जानिए व्रत तोड़ने का सही तरीका और कौन-से फूड्स खाने से एनर्जी भी मिलेगी और पेट भी रहेगा ठीक।

Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। दिनभर बिना पानी और खाना खाए व्रत रखना आसान नहीं होता, खासकर जब मौसम बदल रहा हो और शरीर डिहाइड्रेशन या कमजोरी महसूस कर रहा हो। ऐसे में सबसे जरूरी होता है कि चांद देखने के बाद व्रत खोलते समय क्या खाया जाए। अक्सर महिलाएं लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने के बाद अचानक भारी या तले-भुने भोजन खा लेती हैं, जिससे गैस, एसिडिटी या पेट दर्द की परेशानी शुरू हो जाती है। अगर आप भी इस बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो जानिए व्रत खोलते वक्त कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और कौन-से फूड्स खाने से शरीर को तुरंत राहत और एनर्जी मिलेगी।

Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye

Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Bad Kya Khaye (AI Socio Pulse)

व्रत खोलते समय कुछ हल्का और तरल से करें शुरुआत

पूरा दिन बिना पानी के व्रत रखने के बाद शरीर को सबसे पहले तरल चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में व्रत खोलते ही एक गिलास पानी या नींबू पानी पिएं। अगर आप चाहें तो हल्का गुनगुना पानी भी ले सकती हैं ताकि पेट आराम से फूड को डाइजेस्ट कर सके। सीधे तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की दिक्कत बढ़ सकती है।

End of Feed