कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध कर रहे भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन, जानें हार्ट अटैक में बचाव के उपाय

Bjp Leader dies due to Heart Attack: कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य एमबी भानूप्रकाश का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। वह राज्य में कांग्रेस की सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईंधन की कीमतों का विरोध करने सड़क पर उतरे थे। आइए जानते हैं विस्तार से..

कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व में विधान परिषद के सदस्य रह चुके एमबी भानु प्रकाश का 69 साल की उम्र में बीते सोमवार अचानक आए हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह राज्य में कांग्रेस की सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईंधन की कीमतों का विरोध करने सड़क पर उतरे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने बीते शनिवार ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी की है। जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए भानुप्रकाश रोड़ पर ही बेहोश हो गए थे। वहां से आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

bhanuprakash dies due to heart attack

bhanuprakash dies due to heart attack

क्यों आता है हार्ट अटैक?

जब हमारे दिल की धमनियों में रुकावट आने लगती है, तो धमनियों में खून का थक्का जम जाता है। इसके चलते हमारे हार्ट में खून की सप्लाई रुक जाती है। शरीर में अचानक रुकी खून की ये सप्लाई हार्ट अटैक का कारण बन जाती है।

End of Feed