Kaner Flower Benefits In Hindi: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग मंदिर में उनपर बेलपत्र, भांग के पत्ते और धतूरा आदि अर्पित करते हैं। ये सभी चीजें महादेव को बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा, महादेव को कनेर के फूल भी बहुत प्रिय हैं। इस वर्ष शुक्रवार 08 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग अन्य चीजों के साथ कनेर के फूल भी अर्पित करते हैं। यह त्यौहार हिन्दुओं के लिए बहुत खास है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव सभी मंगलकामनाएं पूरी करते हैं। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वे इस दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसा माना जाता है कि जब आप भगवान शिव को कनेर के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे धन-वैभव बढ़ता है। साथ ही, घर से दरिद्रता का नाश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फूल सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कनेर के फूल के फायदे बता रहे हैं।
Kaner Flower Benefits
कनेर के फूल के फायदे- Oleander Flower Benefits In Hindi
पाचन स्वास्थ्य सुधारे
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी आदि रहती है, उनकी समस्या कनेर का फूल दूर कर सकता है। कनेर के फूलों का काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है।
महिलाओं के लिए लाभकारी है
पीरियड्स के दौरान महिलाओं की परेशानी दूर करने में यह फूल लाभकारी है। इसकी मदद से पीरियड्स की ऐंठन और दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए कनेर के फूलों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
बुखार में लाभकारी है
कनेर के फूल का काढ़ा रुक-रुक कर बुखार आने की समस्या दूर कर सकता है। इस फूल का काढ़ा पीने से बुखार खुलकर आता है और ठीक हो जाता है। लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कुछ बीमारियों में लाभकारी है
मलेरिया और मिर्गी की समस्या दूर करने में ये पीले फूल बहुत लाभकारी हैं। लेकिन इसके प्रयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
त्वचा के लिए लाभकारी
दाने, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे साफ करने में कनेर के फूल फायदेमंद हैं। कनेर के फूल का पेस्ट या सूखे हुए करने के फूल के पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
