लैपटॉप पर गड़ाए बैठे हैं नजरें तो पक्का होगा पीठ में दर्द, इन तरीकों से पाएं झटपट आराम, बाम भी नहीं लगाना पड़ेगा

kamar dard ke liye kya karen: डिजिटल एक्सपोजर के साथ कमर दर्द एक आम समस्या हो चुकी है। कम उम्र के लोग भी इस दर्द से परेशान हैं। वैसे कुछ आसान तरीके अपना कर आप इस दर्द से आराम पा सकते हैं। हां, अगर दर्द ज्यादा और लगातार हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

kamar dard ke liye kya karen: आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या और पीठ दर्द का एक-दूसरे से गहरा संबंध बन गया है। खतरनाक बात यह है कि बढ़ती उम्र के लोगों के साथ ही युवा पीढ़ी के लोग भी इस समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। लोग ज्यादातर समय स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट पर बिताते हैं। यही नहीं, ऑफिस में घंटो गलत पोस्चर में बैठे रहने से भी यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लिहाजा, मांसपेशियों में खिंचाव, डिस्क की समस्या, मोच, गठिया, मोटापा, और तनाव भी पीठ दर्द का कारण बन सकते हैं।

kamar dard ke liye kya karen

कमर दर्द में कैसे पाएं आराम

न्यूरोसर्जन बताते हैं कि कुछ पीठ दर्द (जैसे चोट, गठिया या आनुवंशिक कारणों से होने होने वाले दर्द भी शामिल है) से बचा नहीं जा सकता है। इसके अलावा पीठ दर्द ऐसी तकलीफ है जो बार-बार उभर सकती है। लेकिन, कई आदतों को दिनचर्या में शामिल कर लंबे समय से परेशान कर रहे पीठ दर्द से निजात पाई जा सकती है।

End of Feed