हेल्थ

Jumping, Running या Walking, जानें उम्र के अनुसार फिट रहने का सबसे आसान और कारगर तरीका

Jumping, Running or Walking : व्यायाम आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के हिसाब से व्यायाम का चयन अलग-अलग होना चाहिए। जी हां आज हम आपको Jumping, Running और Walking तीनों के फायदे उम्र के हिसाब से बताएंगे।

Image

jumping running or walking

Jumping, Running or Walking : हेल्दी और फिट रहने के लिए व्यायाम सबसे जरूरी है। लेकिन हर उम्र के लिए अलग तरह का व्यायाम उपयुक्त होता है। जंपिंग, दौड़ना और वॉकिंग—तीनों ही फिटनेस के लिए लाभकारी हैं, लेकिन उम्र के अनुसार इनमें से कौन सा व्यायाम सबसे अच्छा होता है? इसके अलावा आपको जानना चाहिए कि युवावस्था में जो एक्सरसाइज आपको एनर्जेटिक बनाती है, वही एक्सरसाइज अधेड़ उम्र में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आज हम आपको Jumping, Running और Walking तीनों के फायदे उम्र के हिसाब से बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बच्चों और किशोरों के लिए एक्सरसाइज

बच्चों और किशोरों के लिए जंपिंग और रनिंग दोनों एक्सरसाइज काफी बेहतर होती हैं। क्योंकि इस उम्र में हमारी मांसपेशियां विकसित हो रही होती हैं। वहीं जंपिंग, और रनिंग जैसे एक्सरसाइज आपके हार्ट हेल्थ, इम्यूनिटी और बॉडी बैलेंस को बेहतर बनाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट इस उम्र में रोजाना 60 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। जंपिंग और रनिंग के लिए सबसे अच्छी उम्र 8 से 18 साल के बीच की होती है।

युवा और वयस्कों के लिए एक्सरसाइज

युवा और वयस्कों की जिम्मेदारियां अक्सर उनकी सेहत पर भी अपना असर दिखाती हैं। लेकिन हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज जैसे जंपिंग और रनिंग भी इस उम्र में करना बेहतर माना जाता है। लेकिन इन एक्सरसाइज को 50 के बाद सावधानीपूर्वक ही करना चाहिए। 18 से 40 साल के लोगों के लिए रनिंग और जंपिंग करना उनकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए कारगर होता है। 18 से 30 साल के लोगों को 1 घंटा एक्सरसाइज तो 31 से 50 वाले लोगों को 40 मिनट एक्सरसाइज करना ठीक रहता है।

बुजुर्गों के लिए एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखना थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए 50 साल की उम्र के बाद आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए, लेकिन इसका चयन काफी सोच समझकर करना चाहिए। उम्र के साथ कमजोर होती इम्यूनिटी, कमजोर हड्डियां आपकी एक्सरसाइज में बाधा बन सकती हैं। इसलिए 50 की उम्र के बाद लोगों को रनिंग या जंपिंग की जगह वॉकिंग की सलाह दी जाती है। 50-65 साल वाले लोगों को 30 मिनट तक वॉक करनी चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article