हेल्थ

क्यों जापान के लोग नहीं होते मोटापा के शिकार? लाइफस्टाइल की ये बारीकियां जाम आप भी रहेंगे स्लिम ट्रिम

मोटापा आज तेजी से बढ़ती एक समस्या बनता जा रहा है, जिससे निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान के लोग मोटापा के शिकार क्यों नहीं होते हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो उन्हें पतला बनाए रखती हैं।

Image

japanese lifestyle for weight loss

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते मोटापा आज दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोटापा से निजात पाने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक क्या कुछ नहीं ट्राई करते हैं, उसके बाद भी उन्हें मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि जापान के लोगों में मोटापा काफी कम देखने को मिलता है। जी हां अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के कारण जापान के लोगों को मोटापा की समस्या नहीं घेर पाती है। आज हम आपको जापानी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी मोटापा से बचाए रखती हैं।

फिजिकल एक्टिविटी

जापान के लोग फिजिकल एक्टिविटी पर काफी ध्यान देते हैं, जो उन्हे स्लिम ट्रिम बनाए रखने में काफी मदद करता है। जापानी लोग रोजाना पैदल चलना, साइकिल चलाना और एक्सरसाइज करना काफी पसंद करते हैं। जो उनकी सेहत को दुरुस्त बनाता है।

आराम से खाना

जापान के लोग अपना खाना काफी आराम से खाते है, खाने की ये स्पीड उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आराम से खाना खाने पर आपको जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आप ओवरईटिंग से आसानी से बच जाते हैं।

सिरके का इस्तेमाल

जापानी लोग अपने खाने में सिरके का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं। ये इनकी वेट लॉस में काफी मदद करता है। सिरका आपके मेटाबॉलिज्म में को बूस्ट करता है, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article