Japan Flu Outbreak 2025 : साल 2020 में फैले कोरोना वायरस की याद एक बार फिर लोगों को आने लगी है। जी हां हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान में भी एक फ्लू का बड़े पैमाने पर प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसका संक्रमण काफी तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। जिसके चलते लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जापान के कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार ने इस फ्लू को देशव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है फ्लू संक्रमण और लोगों में कैसे लक्षण दिख रहे है?
जापान में फ्लू की महामारी
जापानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो देश में फैले मौसमी फ्लू के चलते गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है, कि मरीजों की संख्या महामारी की औसत सीमा को पार कर 1.04 मरीज प्रति चिकित्सा संस्थान पहुंच गया है। जो काफी असामान्य और परेशान करने वाला है। वहीं ये मामले कम आबादी वाले क्षेत्रों (ओकिनावा, यामागुची आदि) में भी तेजी से फैल रहे हैं। जिसकी चपेट में ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। क्योंकि इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
यह भी पढ़ें - सर्दियों आते ही क्यों बढ़ने लगता है अर्थराइटिस का दर्द? जानें अर्थराइटिस के कारण और बचाव के उपाय
जापान में क्यों बंद किए गए स्कूल?
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस बार फ्लू के मामले काफी पहले और ज्यादा संख्या में बढ़े हैं। जिसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो रहा है। इसके चलते 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करना पड़ा है। क्योंकि इस फ्लू का संक्रमण सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को ही परेशान कर रहा है। वहीं अस्पतालों मे तेजी से बढ़ते मरीजों के कारण बेड की संख्या भी कम पड़ गई है।
कैसे लक्षण दिख रहे है?
जापान में फैले फ्लू के कारण लोगों में तेज बुखार, गले में दर्द, लगातार खांसी, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, थकान, भूख कम लगना, बेचैनी और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
