'संजीवनी बूटी' जैसा है ये सफेद फूल, ब्लड प्रेशर से लेकर अल्जाइमर तक को करता है कंट्रोल, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Jal Brahmi Benefits: जल ब्राह्मी एक एडाप्टोजेन है। ये दिल और दिमाग के लिए अमृत जैसा है। एडाप्टोजेन तनाव, गठिया, ब्लड प्रेशर, अल्जाइमर जैसी बिमारियों में भी फायेदमंद साबित होता है। जल ब्राह्मी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर हैं। त्वचा की समस्याओं जैसे जलन, फोड़े-फुंसी या रैशेज के लिए भी इसका पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है।

Jal Brahmi Benefits: आयुर्वेद की दुनिया में जल ब्राह्मी को औषधीय गुणों से भरपूर पौधे के रूप में जाना जाता है। नम स्थानों और पानी के आसपास उगने वाली इस छोटी-सी बूटी को निरब्राह्मी या जल नेवरी भी कहते हैं। यह 'आयुर्वेदिक एडाप्टोजेन' न केवल दिमाग को तेज करने बल्कि शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। यह जड़ी-बूटी आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

jal brahmi benefits in hindi

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, ब्राह्मी एक एडाप्टोजेन है, जो शरीर और दिमाग को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से उबरने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह कई लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। आयुर्वेदिक एडाप्टोजेन, मेमोरी बढ़ाने वाले और तनाव दूर करने वाले उत्पादों में शामिल है।

End of Feed