5 महीने में 27 किलो वजन घटाकर फैट टू फिट बने पाताल लोक के 'हाथीराम', जानें 7 टिप्स जो मोटापा घटाने में आ सकती हैं आपके काम

Jaideep Ahlawat Weight Loss In Hindi: ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर जयदीप अहलावत ने हाल ही में अपनी जबरदस्त ट्रांस्फोर्मेशन सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने सिर्फ 5 महीने में 27 किलो वजन कम कर लिया। यहां जानें उनका वेट लॉस सीक्रेट जो आपकी भी मोटापा कम करने में मदद करेगा।

Jaideep ahlawat weight loss In Hindi: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। ‘पाताल लोक’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाकर उन्होंने सबको अपना फैन बना लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन भी उतना ही जबरदस्त है? उन्होंने सिर्फ 5 महीने में 27 किलो वजन घटाकर ये साबित कर दिया कि अगर मन में ठान लो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं।

Jaideep ahlawat weight loss In Hindi

Jaideep ahlawat weight loss In Hindi

जयदीप ने वजन कम करने के लिए कोई जादुई तरीका नहीं अपनाया, बल्कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बड़े बदलाव किए। नियमित एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी आदतों को अपनाया। उनकी ये जर्नी सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपने संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस को बेहतर बनाया।

End of Feed