हेल्थ

अब खून की जांच से चल सकेगा ब्लड कैंसर का पता, वैज्ञानिकों ने बनाया खास Blood Test, रिसर्च में पाया गया कारगर

Blood Test To Detect Blood Cancer: ब्लड कैंसर के निदान जल्दी करने की दिशा में अब एक बड़ी सफलता पाई गया है। अब कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता लगाने के लिए दर्दनाक जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में इजरायल और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक खास ब्लड टेस्ट तैयार किया है, जिससे ल्यूकेमिया जैसे रक्त कैंसर का शुरुआती जोखिम आसानी से पहचाना जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Israeli Us Researchers Develop Simple blood Test To Detect Blood Cancer

Blood Test To Detect Blood Cancer: अगर सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से ही आपको ये पता चल जाए कि भविष्य में आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, तो इलाज कितना आसान हो जाएगा। लेकिन क्या आ जानते हैं अब यह मुमकिन हो गया है। इजरायल और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने मिलकर एक खास ब्लड टेस्ट तैयार किया है, जो ल्यूकेमिया जैसे खतरनाक ब्लड कैंसर का शुरुआती खतरा पहचान सकता है। इस टेस्ट की खास बात यह है कि अब मरीजों को दर्दनाक बोन मैरो टेस्ट से नहीं गुजरना पड़ेगा।

पुरानी टेस्टिंग थी तकलीफदेह

अब तक मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम (MDS) जैसी बीमारी का पता लगाने के लिए बोन मैरो टेस्ट किया जाता था। इस प्रक्रिया में सुई से बोन मैरो निकाला जाता है, जो बेहद दर्दनाक और असुविधाजनक होता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों की नई खोज से ये काम एक साधारण ब्लड टेस्ट से ही हो सकेगा।

स्टेम सेल्स देती हैं संकेत

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने खून में मौजूद दुर्लभ स्टेम कोशिकाओं का विश्लेषण किया है। इन कोशिकाओं में ऐसे बदलाव पाए गए हैं जो MDS जैसी बीमारी की शुरुआत से पहले ही संकेत दे सकते हैं।

नई तकनीक से मिला जवाब

शोधकर्ताओं ने 'सिंगल-सेल जेनेटिक सीक्वेंसिंग' नाम की एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से उन्होंने इन स्टेम कोशिकाओं में होने वाले बदलावों को पहचाना और बीमारी की पहचान ब्लड सैंपल से ही संभव हो गई।

पुरुषों में ज्यादा खतरा क्यों?

रिसर्च में ये भी सामने आया कि ये स्टेम सेल्स एक बायोलॉजिकल क्लॉक की तरह काम करती हैं, जो उम्र के साथ बदलती हैं। पुरुषों में इनका बदलाव महिलाओं की तुलना में जल्दी होता है, इसलिए उनमें रक्त कैंसर का खतरा ज़्यादा होता है।

भविष्य में और बीमारियों की भी पहचान संभव

इस नई खोज से न सिर्फ MDS बल्कि उम्र से जुड़ी दूसरी रक्त संबंधी बीमारियों की भी शुरुआती पहचान हो सकेगी। कई अस्पतालों में इस तकनीक का बड़े पैमाने पर परीक्षण भी शुरू हो चुका है।

उम्मीद की नई किरण

ये ब्लड टेस्ट कैंसर की जांच को आसान, सस्ता और दर्द रहित बना सकता है। आने वाले वक्त में यह टेस्ट जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

(News Source: IANS)

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article