H3N2 Vs Covid: क्या Covid-19 से खतरनाक है H3N2 वायरस, जानें सांस के मरीजों को कितना खतरा, इसके लक्षण व बचाव के तरीके

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 11, 2023, 12:23 PM IST

H3N2 Vs Covid: इंफ्लुएंजा वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। वहीं बीते दिन 2 लोगों की मौत से पूरे देश में दहशत का माहौल है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि, इंफ्लुएंजा वायरस कोरोना वायरस से कितना खतरनाक है तथा इसके लक्षण, बचाव और इलाज। यहां हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एच3एन2 वायरस एक प्रकार का गैर मानव इंफ्लुएंजा वायरस है।
  • यह सुअरों से फैलने वाली बीमारी है।
  • यह फेफड़े से संक्रमित मरीजों व अस्थमा के मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है।

H3N2 Symptoms, Treatments In India: कोरोना वायरस के बाद H3N2 वायरस के दस्तक से दहशत का (Influenza Virus) माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो 100 से अधिक लोग एच3एन2 वायरस के चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से बीते दिन 2 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा (H3N2 Symptoms) दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो, बीते एक से दो महीनों में इंफ्लुएंजा के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों के तादाद में तेजी से वृद्धि (H3N2 Virus Cases In Delhi) हुई है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं तेजी से इस वायरस के चपेट में आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यदि आप लगातार सर्दी, खांसी या जुकाम की समस्या से ग्रस्त रहते हैं, तो जल्द से जल्द अपने किसी डॉक्टर से सलाह लें, जरा सी लापरवाही आपके लिए (H3N2 Virus Treatment) घातक सिद्ध हो सकती है।

H3N2 symptoms, treatment In Hindi

Covid Vs H3N2: क्या कोरोना वायरस से खतरनाक है H3N2, जानें इसके लक्षण

एच3एन2 से संक्रमित मरीजो में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास जैसे शुरुआती लक्षण देखने को मिलते हैं। यह सबसे पहले सांस लेने की नली और फेफड़ो को संक्रमित करता है। यदि सही समय पर इसका इलाज ना करवाया जाए तो व्यक्ति अपनी जान गंवा (H3N2 VS Covid-19) सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण का असर 5 से 7 दिनों तक रहता है। यह फेफड़े से संक्रमित मरीजों व अस्थमा के मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है।

End of Feed