Yoga To Relief Stress Anxiety: जब मस्तिष्क को रिलैक्स करने और मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने की बात आती है, तो योग और मेडिटेशन का अभ्यास करने से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है। योग एक माइंड रिलैक्सिंग वर्कआउट है। नियमित योग का अभ्यास करने से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं। योगा के फायदे देखते हुए ही हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में योगा को लेकर जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाते हैं।
आजकल हम देखते हैं कि लोग दिनभर की भागदौड़ के चलते काफी थक जाते हैं। लोग अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए आजकल लोगों में तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं भी काफी देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा कारण आपका कमजोर मानसिक स्वास्थ्य है। जिसके पीछे खराब खानपान से लेकर नींद से जुड़ी समस्याएं तक जिम्मेदार हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि रोज बस 30 मिनट योग करके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। यह चिंता, उदासी, तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थितियों में सुधार करने में भी कारगर साबित हो सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कौन से योगासनों का अभ्यास करें। इस लेख में जानें मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए बेस्ट योगासन।
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए करें ये योगासन - Yoga To Relief Stress Anxiety And Boost Mental Health In Hindi
सेतु बंधासन

setubandh asan
जब आप इस योगासन का अभ्यास करते हैं, तो यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे आपके मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त और पोषक तत्व पहुंच पाते हैं। यह दिमाग को शांत करता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
दंडासन
इस योगासन का अभ्यास करने से रीढ़ को आराम मिलता है। यह शरीर व मांसपेशियों का थकान को दूर करता है। इससे आप काफी रिलैक्स महसूस करते हैं। यह आपके मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बढ़ाकर मस्तिष्क को भी शांत करता है।
बद्ध कोणासन
जब आप इस आसन का अभ्यास करते हैं, तो इसकी मदद से आपकी जांघ की मांसपेशियों स्ट्रेच होती हैं। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। रीढ़ को सीधा करने में भी इस आसन का अभ्यास बहुत लाभकारी है। इसका अभ्यास टेंशन को कम करने के लिए लाभकारी माना जाता है।
उष्ट्रासन
इस योगासन को करके आप शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। मस्तिष्क में जब ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचती है, तो यह शांत और रिलैक्स रहता है। इससे आपकी थकान दूर होती है और तनाव कम।
पश्चिमोत्तानासन
जब आप इस आसन के अभ्यास के दौरान लंबी सांस लेते व छोड़ते हैं, तो इससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलता है। इससे मस्तिष्क शांत होता है। यह तनाव को दूर करने के साथ-साथ नींद से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
