हेल्थ

Influenza B Virus: इन्फ्लुएंजा बी के बारे में जानना है बहुत ही जरूरी, बढ़ते मामलों को कम करने में मिलेगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 07:33 PM IST

Influenza B Virus : इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव बहुत ही जरूरी है ताकि इसके फैलने मामलों को कम किया जा सके। बदलते मौसम में फ्लू होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Image

जानें इन्फ्लूएंजा बी वायरस के लक्षण

KEY HIGHLIGHTS
  • इन्फ्लूएंजा बी के लक्षण होते हैं सामान्य
  • देबिना बनर्जी को हुआ था इन्फ्लूएंजा बी
  • इन्फ्लूएंजा बी का टीका लगाना है जरूरी

Influenza B Virus: इन्फ्लूएंजा बी वायरस को फ्लू नास से भी जाना जाता है। इस मौसम में इन्फ्लूएंजा बी फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हाल ही टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी इस वायरस की चपेट में आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कुछ दिनों पहले वह इन्फ्यूएंजा बी की चपेट में आई थीं। इस वायरस की वजह से उन्हें कुछ समय अपने परिवार से दूर रहना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। उन्हें सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इस घड़ी में उन्हें अपने बच्चों से दूर रहना पड़ रहा है, जो काफी मुश्किलों से भरा समय है। आइए जानते हैं इन्फ्लूएंजा-बी वायरस क्या है? इसके लक्षण और बचाव के लक्षण क्या हैं?

क्या है इन्फ्लूएंजा?

इन्फ्लूएंजा एक सामान्य बीमारी है। इसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह चार प्रकार तरह के होते हैं, जिसमें इन्फ्लूएंजा-ए वायरस, इन्फ्लूएंजा बी वायरस, इन्फ्लूएंजा-सी वायरस, इन्फ्लूएंजा-डी वायरस है। इन्फ्लूएंजा बी लोगों में पाया जाने वाला सबसे आम वायरस है। इसलिए व्यक्ति इसकी चपेट में जल्दी आ जाता है।

क्या हैं इन्फ्लूएंजा बी लक्षण

शरीर में इन्फ्लूएंजा बी वारयस के कई लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • कभी-कभी दस्त लगना
  • बुखार
  • नाक बहना
  • मसल्‍स में दर्द
  • थकान
  • ठंड लगना, इत्यादि।
गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, सोने से पहले ज्यादा रोशनी में रहने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

इन्फ्लूएंजा बी से कैसे करें बचाव?

इन्फ्लूएंजा के खतरे से बचने के लिए मौसम बदलते ही इसका टीका लगवाएं। हालांकि, यह पूरी तरह से आपको फ्लू से सुरक्षित रख सकते हैं, इसकी गारंटी नहीं होती है। लेकिन अन्य प्रकार के वायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है।

इन्फ्लूएंजा वायरस के खतरे से बचने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोएं। खाना पकाने के पहले से पहले और सोच जाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।

शरीर को संतुलित आहार की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अपने आहार में ताजे फल, पानी, फ्रेश सब्जियां, साबुत अनाज को शामिल करें, ताकि इन्फ्लूएंजा के खतरों से बचाव किया जा सके।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article