शरीर में जमा खतरनाक टॉक्सिन का पता लगाएगा नैनो पार्टिकल, IIT गुवाहाटी ने किया शानदार आविष्कार

शरीर में जमा टॉक्सिन हमारी सेहत के लिए काफी परेशानियां पैदा कर देते हैं। जिससे निजात पाने के लिए हम तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको IIT गुवाहाटी के बनाए एक नैनो पार्टिकल के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए खतरनाक टॉक्सिन का पता लगाएगा।

दूषित हवा, पानी और भोजन के द्वारा हमारे शरीर में तरह तरह के टॉक्सिन जाते रहते हैं। जो शरीर में जाकर कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बनते हैं। ये टॉक्सिन पदार्थ हमारे शरीर में जाकर किडनी, लिवर और लंग्स को खराब करते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने एक सस्ता और कारगर तरीका विकसित किया है, जो टॉक्सिन के कराण आपके शरीर की जीवित कोशिकाओं पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव को बताएगा। आइए जानते हैं टॉक्सिन पता करने के इस कारगर तरीके के बारे में विस्तार से...

iit guwahati

समस्या का समाधान

शोधकर्ताओं की मानें तो इस नैनोपार्टिकल को सिलिका और पॉलीमर की कोटिंग से सुरक्षित किया गया है। जो लंबे समय तक काम करने में सक्षम हो गए हैं। ये पार्टिकल आपके शरीर में पारे की मात्रा का सटीक पता लगा सकते हैं। इस नैनो पार्टिकल के साइज की बात करें तो ये बहुत छोटे होते हैं। इसकी मोटाई एक बाल की मोटाई से लाख गुना कम होती है।

End of Feed