हेल्थ

बारिश के पानी से हो रही खुजली, तो छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 11:48 AM IST

बारिश के मौसम में अक्सर नमी और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिनमें से सबसे आम है खुजली। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to get rid of itching

बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही खतरनाक भी होता है। इस मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है जिसमें खुजली एक कॉमन प्रॉब्लम है। बारिश के पानी में मौजूद नमी और गंदगी के कारण त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो जाते हैं, जिससे खुजली होने लगती है। इस समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप खुजली की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो खुजली और त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत कारगर माना जाता हैं। इसके इस्तेमाल के लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इस पानी से नहाएं या खुजली वाली जगह को धोएं। आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।

ओटमील बाथ

ओटमील त्वचा को शांत करने और खुजली कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कप ओटमील को बारीक पीस लें और इसे अपने नहाने के पानी में मिला लें। इस पानी में 15-20 मिनट तक बैठें। यह त्वचा की सूजन और खुजली को कम करने में सहायक है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खुजली से तुरंत राहत दिला सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।

सेब का सिरका

सेब का सिरका अपने एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसे यूज करने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे रूई की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। ध्यान दें कि यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या कटी हुई है, तो इसका उपयोग न करें, क्योंकि यह जलन पैदा कर सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और खुजली कम करने में बहुत प्रभावी है। फ्रेश एलोवेरा जेल को खुजली वाली जगह पर लगाएं। इसे कुछ देर सूखने दें और फिर धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article