Foods For Strong Digestion: बहुत से लोगों का डाइजेशन बहुत कमजोर होता है। इसकी वजह से वे जैसे ही कुछ भारी खा लेते हैं, तो उनके पेट में सूजन हो जाती है और वे ठीक से भोजन को पचा नहीं पाते हैं। ऐसे में उन्हें अपच, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज और एसिडिटी आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग कमजोर पाचन की वजह से काफी परेशान रहते हैं। वे पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हमारे किचन में कुछ ऐसी देसी चीजें मौजूद हैं, जो डाइजेशन को नैचुरली ठीक करने और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाने में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। जिन लोगों को आए दिन खराब पाचन की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए तो ये देसी चीजें रामबाण साबित हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
डाइजेशन पावर को चुटकियों में बढ़ाएंगी ये देसी चीजें - Foods To Boost Digestion Power In Hindi
अदरक
पाचन शक्तिशाली को बूस्ट करने में इस देसी चीज का भी कोई जवाब नहीं है। भोजन के बाद अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाने से पाचन अग्रि बढ़ती है और भोजन आसानी से पचता है। इसका सेवन करने से आप कई पाचन संबंधी समस्याओं से बचते हैं।
जीरा
इस मसाले के शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे आंतों के लिए एक बेहतरीन फूड बनाते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर भी होते हैं। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए यह भी घर में मौजूद प्रभावी देसी चीजों में से एक है।
सौंफ
खाने के बाद आपने अक्सर देखा होगा कि लोग एक चम्मच सौंफ जरूर चबाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह खाने के बाद पेट फूलने की समस्या को रोकती है और भोजन के बेहतर पाचन में मदद करती है। भोजन के बाद सौंफ खाने से पेट खराब नहीं होता है। आप चाहें तो सौंफ को एक कप पानी में उबालकर, इसका पानी छानकर भी पी सकते हैं।
हल्दी
भोजन के बेहतर पाचन के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप भोजन में हल्दी का प्रयोग करें। यह भोजन को पचने योग्य बनाने में मदद करती है। साथ ही, आंतों की सूजन दूर करने में भी बहुत कारगर है। आप चाहें तो सुबह अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कर सकते हैं।
अजवाइन
सौंफ की तरह अजवाइन भी किचन में मौजूद एक शक्तिशाली मसाला है, जो डाइजेशन को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। यह पाचन अग्रि बढ़ती है और आंतों की सूजन कम करता है। भोजन के बाद अजवाइन को पानी में उबालकर इसका पानी पीने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
