Walnut Oil For Thyroid Benefits: महिलाओं में थायराइड ग्रंथि का सही तरीके से काम करना बहुत आवश्यक है। अगर थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है, तो इसके कारण महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय में खराब थायराइड फंक्शन हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। खराब थायराइड फंक्शन के कारण मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी हार्मोन का या तो कम उत्पादन होता है या बहुत ज्यादा होता है। दोनों ही स्थितियां, शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती हैं। इसकी वजह से महिलाओं में पीरियड से जुड़ी समस्याएं, अनियमित पीरियड्स, गंभीर ऐंठन और दर्द, मूड स्विंग, पीसीओएस और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ जीवनशैली, अच्छी डाइट और नियमित एक्सरसाइज करके थायराइड फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
Benefits Of Walnut Oil In Thyroid
आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) बताता हैं, जिन लोगों को पहले से थायराइड है, वे कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करके थायराइड फंक्शन में सुधार कर सकते हैं। थायराइड रोगियों के लिए अखरोट का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह थायराइड फंक्शन में सुधार करता है और सेहत को भी कई फायदे देता है। इस लेख में जानें थायराइड रोगी कैसे अखरोट के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
थायराइड रोगियों के लिए अखरोट के तेल के फायदे- Benefits Of Walnut Oil In Thyroid In Hindi
1. अखरोट के तेल में सेलेनियम होता है, जो शरीर में आयोडीन को सही तरीके उपयोग को बढ़ावा देता है।
2. यह थायराइड रोगियों में एंटी-टीपीओ (Anti-TPO) लेवल को सुधारने में मदद करता है।
3. गार्वे रोग में आर्बिटोपैथी (आंख की भागीदारी) को कम करता है।
4. यह थायराइड रोगियों थायराइड ग्लैंड को स्टिमुलेट करता है।
थायराइड रोगी अखरोट के तेल का प्रयोग कैसे करें- How To Use Walnut Oil In Thyroid In Hindi
डॉ. अल्का विजयन के अनुसार, थायराइड से पीड़ित महिलाएं अखरोट के तेल का प्रयोग थायराइड ग्लैंड की मालिश करने के लिए कर सकते हैं। सुबह के समय नहाने के लिए जाने से 30 मिनट पहले आपको थोड़ा सा अखरोट का तेल गर्दन पर लगाना है। आपको 15 मिनट गर्दन पर ऊपर की ओर मालिश करनी है। जैसे ही सुबह की थकान और सुस्ती कम हो जाए, अखरोट के तेल की मालिश करना अपनी नियमित आदत बना लें। इसे नियमित अपने रूटीन का हिस्सा बनाने से थायराइड फंक्शन में सुधार करने में बहुत मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
