शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई तरह की समस्याओं की वजह बनता है। जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन सबसे आम है। जब हमारी डाइट में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने लगती है, तो इसे फिल्टर करना किडनी के लिए बहुत मुश्किल साबित होता है। यूरिक एसिड बनाने वाले प्यूरीन को किडनी फिल्टर करके शरीर से बाहर करती रहती है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बनने लगता है, तो ये हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है। जो आगे चलकर जॉइंट पेन और जोड़ों में आई सूजन का कारण बनता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आपको कई तरह की डाइट संबंधी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये चटनी और कैसे करें इस्तेमाल?
इन पत्तियों से बनाएं चटनी
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप पुदीना, धनिया और लहसुन के पत्तों से बनी चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तीनों के पत्तों को आप बराबर मात्रा में लेकर इसे मिक्स या पारंपरिक चटनी बनाने के यंत्र के माध्यम से पीस लें। इस चटनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें आंवला, लहसुन और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। इस चटनी का सेवन आप अपने खाने के साथ कर सकते हैं।
कैसे कंट्रोल करती है यूरिक एसिड?
पुदीने में मौजूद आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज की मात्रा आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल करती है। वहीं धनिया भी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक होता है, जो आपकी किडनी को फिल्टर करने में मदद करता है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का तत्व एक एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व है। जो आपके जोड़ों के दर्द को तेजी से खत्म करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
