सर्दियों के दिन में अक्सर बूढ़े लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या से परेशान देखा जाता है। वहीं जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है उनका ये दर्द भी दिन रोज बढ़ता जाता है। जिसका कारण है कि ठंड में खून का फ्लो प्रभावित होता है। जिससे जोड़ों में जाम की समस्या होने लगती है। यदि आप भी जोड़ों में होने वाले दर्द से परेशान हैं और इसके लिए कोई आसान उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप घुटनों के दर्द से निजात पा सकते हैं।
1. एक्सरसाइज करें
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए आपको एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। साइड लेग, स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज आपके घुटनों के जॉइंट को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करती हैं। ऐसी एक्सरसाइज का अभ्यास आप रोजाना कम से कम 5-10 मिनट करें।
2. हल्दी का इस्तेमाल
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए हल्दी एक कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकती है। हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल आप दूध के साथ मिलाकर कर सकते हैं।
3. सिकाई करें
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हीटिंग पैड से सिकाई करना एक कारगर अभ्यास हो सकता है। क्योंकि ठंड बढ़ जाने से हमारे जोड़ों में खून जमा होने लगता है। जिससे जॉइंट पेन की समस्या होने लगती है।
4. विटामिन-डी
जॉइंट पेन का एक बड़ा कारण शरीर में होने वाली विटामिन-डी की कमी भी है। जी हां सर्दियों में धूप का संपर्क कम होने से शरीर में विटामिन-डी की कमी होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप जब संभव हो सके धूप में बैठें। इसके साथ ही अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जो विटामिन-डी से भरपूर हों।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
