हेल्थ

सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, पूरा दिन रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक

Healthiest Way To Start Your Day: स्वस्थ रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए? आयुर्वेद में सुबह की आदतों में सुधार करने पर काफी जोर दिया जाता है। सुबह उठने के बाद कुछ स्वस्थ आदतें अपनाने से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।

Image

Healthiest Way To Start Your Day

Photo : Shutterstock.com

Healthiest Way To Start Your Day: हम अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आप क्या खाते हैं क्या नहीं, किस तरह की आदतों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, यह सब बहुत मायने रखता है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बहुत आवश्यक है। बहुत से लोगों के साथ आपने अक्सर देखा होगा कि उनका पेट सुबह ठीक से साफ नहीं हो पाता है, वहीं कुछ लोग बहुत आलस्य और हर समय बहुत थकान महसूस करते हैं, इस तरह की समस्याएं भी सुबह की शुरुआत गलत तरीके से करने के कारण ही देखने को मिलती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर स्वस्थ रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए? आयुर्वेद में सुबह की आदतों में सुधार करने पर काफी जोर दिया जाता है। सुबह उठने के बाद कुछ स्वस्थ आदतें अपनाने से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

स्वस्थ रहने के लिए ऐसे करें दिन की शुरुआत- Best Ways To Start Day To Stay Healthy In Hindi

1. सबसे पहले गर्म पानी पिएं

अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। हमारे मुंह में मौजूद लार पेट में जाकर डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है। इसके अलावा, इससे कब्ज और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है, लोगों को शौच के दौरान परेशानी नहीं होती है। 1-2 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।

2. मुंह की सफाई करें

आयुर्वेद के अनुसार, स्वच्छ ओरल हेल्थ पाचन को दुरुस्त रखने के लिए बहुत आवश्यक है। जब आपका मुंह साफ रहता है, तो इससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर ढंग से काम करती हैं। इसलिए सुबह टूथ ब्रश जरूर करें। लेकिन ध्यान रखें कि आप मुलायम ब्रेसल्स वाले ब्रश का प्रयोग करें और भूलकर भी इलेक्ट्रिक वाले ब्रश न यूज करें, ये दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।

3. जीभ की भी करें सफाई

आपने अक्सर देखा होगा कि हमारी जीभ पर सफेद, पीले रंग की कोटिंग जमा हो जाती है। इसे साफ करते रहना चाहिए। जीभ पर हानिकारक बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं, सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीभ साफ करने से मुंह से गंध आना भी कम हो जाती है।

4. एक्सरसाइज जरूर करें

सुबह उठने के बाद खाली पेट एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी लाभकारी है। सुबह वर्कआउट करने के बाद आपको काफी हल्का और दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

5. रिलैक्स रहें

अपने मस्तिष्क को शांत रखें। सुबह भाग-दौड़ के चक्कर में जल्दबाजी न करें। मेडिटेशन का अभ्यास करें और मस्तिष्क को रिलैक्स करें। इससे नकारात्मक विचार निकलेंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article