कान में घुसा है कीड़ा तो अपनाएं ये आसान उपाय, बिना दर्द और तकलीफ के निकल जाएगा बाहर

How To Remove Insect From The Ear : कान में कीड़ा चला जाना काफी परेशानी का कारण हो सकता है, इससे सिर दर्द, सरसराहट और असहजता जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यदि आपके कान में कीड़ा घुसा है, तो आप इन 3 आसान उपायों से उसे बाहर निकाल सकते हैं।

How To Remove Insect From The Ear : लापरवाही के कारण सोते या लेटे समय आपके कान में कोई कीड़ा, मच्छर या चींटी चली जाए तो आपके लिए आफत खड़ी हो जाती है। आपने अक्सर छोटे बच्चों के कान में कीड़ा घुसने की घटना जरूर देखी होगी। जिससे वह काफी देर तक परेशान होते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान में कीड़ा जाना कभी-कभी परेशानियों का कारण बन जाता है। यदि ये कीड़ा आपके कान के पर्दे तक पहुंच जाए तो पर्दे को भी भारी नुकसान पहुंचाता है। जो आपके लिए हियरिंग लॉस का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको कान का कीड़ा निकालने का कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

how to remove insect from ear

कान में कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? - How to Remove Insect From Ear In Hindi

कपूर का पानी

कान से कीड़ा बाहर निकालने के लिए आप कान में कपूर का पानी डाल सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच पानी में थोड़ा कपूर घोलें और इसे बूंद-बूंद करके कान में डालें। इसके बाद कान को उल्टा करके तेजी से झटका दें। इससे कान का कीड़ा मर के बाहर निकल जाएगा।

End of Feed