हेल्थ

प्रेग्नेंसी में कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं? गर्भावस्था में कब्ज ने कर दिया नाक में दम तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, झट से मिलेगी राहत

Home Remedies For Constipation In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको भी कब्ज की समस्या परेशान कर रही है, तो आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख में जानें कब्ज के लिए रामबाण घरेलू नुस्खे, जो जल्द आपको राहत प्रदान करेंगे।

Image

Home Remedies For Constipation In Hindi

Home Remedies For Constipation In Hindi: किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी जितनी खास होती है, उतनी ही जोखिमों से भी भरी होती है। जब एक महिला गर्भवती होती है, तो इस दौरान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी की जर्नी किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होती है। इस दौरान उन्हें शरीर में खून की कमी, वजन बढ़ना, उल्टी, मतली और कई अन्य तरह की पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे आम है कब्ज की समस्या। महिलाओं के शरीर में इस दौरान हार्मोन के स्तर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस दौरान महिलाओं को खाने-पीने का मन भी नहीं करता है। जैसे-जैसे गर्भ में बच्चे का विकास होता रहता है, महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में बहुत अधिक दबाव बनने लगता है। इसके कारण कब्ज की समस्या लगभग सभी महिलाओं को परेशान करती है।

प्रेगनेंसी में कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय - Constipation During Pregnancy Home Remedies In Hindi

हाइड्रेटेड रहें

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और भोजन के बेहतर पाचन के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा, पानी पीने से आंतों की सफाई में भी मदद मिलती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कब्ज से राहत प्रदान करने में मदद करता है।

फलों का सेवन बढ़ाएं

महिलाओं में डाइट्री फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। यह आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, ये पोषण से भरपूर होते हैं जो गर्भवती महिला व उनके बच्चे दोनों को ही स्वस्थ रखते हैं।

दही का सेवन करें

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करनी चाहिए। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। जो न सिर्फ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती है, बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर रखती है। दोपहर के भोजन के साथ नियमित दही का सेवन कब्ज से राहत पाने में मदद करेगा।

अलसी के बीज खाएं

इन बीजों में डाइट्री फाइबर और हेल्दी फैट्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने लिए बहुत आवश्यक हैं। यह कब्ज की समस्या को रोकने में कारगर हैं।

नींबू पानी पिएं

नींबू पानी पेट में एसिड को कम करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गंदगी को बाहर निकालता है। यह कब्ज से राहत पाने का एक अच्छा उपाय है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित नींबू पानी जरूर पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article