How To Relieve Constipation During Periods: पीरियड्स के दौरान कब्ज की समस्या ज्यादातर महिलाओं को परेशान करती है। इस दौरान पाचन संबधी समस्याएं होना आम बात है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इस दौरान अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूर होती है। साथ ही, कुछ गलतियों से भी बचने की सलाह दी जाती है। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर कब्ज और ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से उनके पीरियड्स के लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं। वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर पीरियड के दौरान होने वाली कब्ज से कैसे राहत पाएं? अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड में कब्ज परेशान करती है, तो इस लेख में हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए सरल टिप्स बता रहे हैं।
पीरियड में कब्ज से राहत के लिए आजमाएं ये टिप्स- Tips To Relieve Constipation During Periods
चाय-कॉफी पीने से बचें
बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी बार-बार पीती हैं। इसमें कैफीन होता है और इन्हें खाली पेट पीने से पेट में गैस बनती है। साथ ही, कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह कब्ज और ब्लोटिंग का कारण भी बनती है। इसलिए इन्हें पीने से बचें।
भरपूर पानी पिएं
कब्ज से बचने और गैस बनने से रोकने के लिए थोड़े-थोड़े समय बाद पानी पीते रहें और हाइड्रेट रहें। दिनभर में आपको 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। यह आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं
फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह पेट की गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स अधिक शामिल करने चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा, दही और छाछ आदि जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन करें।
शौच को रोकें नहीं
बहुत सी महिलाएं शौच की इच्छा महसूस होने पर टॉयलेट नहीं जाते हैं और इससे बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, यह आपकी समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए जब भी शौच जाने की अच्छा महसूस हो, तो होल्ड न करें और टॉयलेट जाकर फ्रेश हो जाएं।
न खाएं ये चीजें
पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी, कैफीन युक्त अन्य फूड्स, मिठाईयां, कोल्ड ड्रिंक्स जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, चिप्स, नमकीन आदि खाने से बचें। ये आपकी कब्ज को गंभीर बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
