How To Reduce Salt Intake During Pregnancy In Hindi: प्रग्नेंसी के दौरान महिलाओं को उल्टी, मतली, पेट में दर्द के साथ-साथ मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह महिलाओं के लिए काफी समय होता है। महिलाओं को इस कठिन समय में अपना बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस दौरान महिलाएं कई गंभीर रोगों की चपेट में भी आ जाती हैं जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर आदि। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर बढ़ना मां और बच्चा दोनों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे नमक का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करें। लेकिन गर्भवती महिलाएं इस असमंजस में रहती हैं कि आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान कितना नमक खाना चाहिए और नमक का सेवन कैसे कंट्रोल करें? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
How To Reduce Salt Intake In Pregnancy
प्रेग्नेंसी में कितना नमक सेफ है- How Much Sodium Intake During Pregnancy
कुछ मात्रा में नमक का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह थायराइड फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। आमतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को यह सलाह दी जाती है, वे दिनभर में सिर्फ 4 ग्राम तक ही नमक का सेवन करें। लेकिन 5 ग्राम से अधिक इसका सेवन करने से बचें। इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में इस तरह कंट्रोल करें नमक- Tips to Reduce Salt Intake In Pregnancy
पानी अधिक पिएं
कोशिश करें दिन भर में कम से 2 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, आप डाइट में तरल पदार्थ जैसे जूस और हर्बल चाय आदि का इनटेक बढ़ा सकते हैं।
फल-सब्जियां अधिक खाएं
इनमें प्राकृतिक रूप से फाइबर, पोटेशियम कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि के साथ-साथ पानी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग कम होगी और आप अधिक नमक खाने से बचेंगे।
जंक फूड्स न खाएं
तला-भुना, चिप्स, नमकीन और मसालेदार फूड्स में नमक की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें। पैकेज्ड और डिब्बा बंद फूड्स में भी नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है।
अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आप भी स्वस्थ रहना चाहती हैं, तो अपनी डाइट से नमक का सेवन कम करें और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें। इसके लिए आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
