Label Padhega India: सिर्फ हेल्दी लिखा देख न करें सामान खरीदने की गलती, जरूर चेक करें लेबल- यहां जानें लेबल चेक करने का सही तरीका

How To Read Labels On Foods: कोई भी चीज कितनी हेल्दी है उसके लेबल को पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं। इसलिए अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले लेबल चेक करना चाहिए। अब बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर लेबल पढ़ते कैसे करें? यहां जानें सबकुछ।

How To Read Labels On Foods: आजकल बड़े-बड़े ब्रांड बहुत सारी चीजों को हेल्दी बताकर बेचते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर सिर्फ हेल्दी होने का दावा करते हैं, लेकिन जब उनके लेबल को पढ़ते हैं, तो उनमें कई हानिकारक चीजें पाई जाती हैं, जो सेहत को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचाती हैं। इसके अलावा, हम टीवी और सोशल मीडिया पर देखते हैं कि हमारे पसंदीदा सेलिब्रिटीज बहुत सारी चीजों के लिए विज्ञापन देते हैं, जिसमें चीख-चींखकर बताया जाता है कि ये चीजें सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। लेकिन क्या ये सेलिब्रिटीज खुद इन चीजों का सेवन करते हैं? आपको बता दें कोई भी चीज कितनी हेल्दी है उसके लेबल को पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं। इसलिए अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले लेबल चेक करना चाहिए। अब बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर लेबल पढ़ते कैसे करें? आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने अपनी वेबसाइट ईट राइट इंडिया पर लेबल पढ़ने को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है कि आखिर कोई भी चीज खरीदते समय आपको लेबल कैसे पढ़ना चाहिए और किन-किन चीजों को ध्यान में रखते हुए कुछ भी खरीदना चाहिए। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How To Read Food Labels

How To Read Food Labels

बाजार से खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल कैसे चेक करें - How To Read Food Labels On Food Products

सबसे पहले लोगो चेक करें

  • प्रोडक्ट के लेबल पर पर FSSAI का लोगो और लाइसेंस नंबर जरूर होना चाहिए।
  • पैकेज्ड ड्रिंकिंग, मिनरल वाटर और कुछ प्रोसेस्ड फूड्स जैसे शिशु का आहार, दूध और स्किम्ड मिल्क पाउडर आदि पर ISO मार्क चेक करे।
  • वनस्पति तेल, दालें, अनाज, मसाले, शहद, फल और सब्जियों पर एगमार्क चेक करें।
  • भोजन शाकाहारी तो उस पर हरा बिंदु चेक करें।
  • अंडे और नॉन-वेज फूड्स पर ब्राउन डॉट चेक करें।
  • फोर्टिफाइड फूड्स पर लोगो चेक करें।

End of Feed