गर्मियों की तैयारी: बढ़े हुए तापमान में भी रहना है फिट तो जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव, सेहत का रख सकेंगे दोगुना ख्याल

गर्मियां हमारी सेहत के लिए काफी मुश्किल भरा समय होता है, जिसमें हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस साल भी मौसम विज्ञान में तापमान काफी ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है, ऐसे में यदि गर्मी के मौसम में आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 हेल्थ टिप्स...

अप्रैल खत्म हुआ और मई का महीना अपने शुरुआती दौर में है। हालांकि 2-4 दिन से आपको तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इस साल तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जी हां मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है, कि इस साल तापमान काफी ऊपर जा सकता है। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलेगा। आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़े 5 बदलाव बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में आपकी सेहत का पूरा ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

lifestyle changes for summer

शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखें

गर्मी में तापमान कम होने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जब यह पानी की कमी काफी ज्यादा हो जाती है, तो इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। इसलिए गर्मी के दिनों में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इसके अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, और फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।

End of Feed