How To Prevent Heat Waves: तपती-जलती गर्मी में घर से बाहर निकलने पर इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को बहुत जल्दी बीमार बना देती हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। साथ ही, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इस स्थिति को आम भाषा में लोग लू लगना कहते हैं। यह गर्मियों के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसलिए गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति की लू की चपेट में आ जाता है और समय रहते इसके लिए उपचार नहीं लेता है, तो इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अच्छी बात यह कि कुछ गर्मियों में कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से लू से बचा जा सकता है। इसके अलावा, लू लगने पर कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इसके लक्षणों में सुधार और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि आखिर गर्म हवाएं या लू हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करते हैं? इस लेख में गर्मियों में लू लगने से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानें।
लू कैसे बनाती है लोगों को बीमार
जब आप गर्म हवाओं के बीच बाहर निकलते हैं, तो यह हमारे शरीर से पानी को चूस लेती हैं। इनकी वजह से शरीर में गंभीर पानी की कमी हो जाती है। पानी के साथ-साथ शरीर से कई जरूरी पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। इस सब की वजह से शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। शरीर में बढ़ती को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। लू की चपेट में आने पर सबसे पहले लोगों में बुखार की समस्या देखने को मिलती है, उसके बाद धीरे-धीरे व्यक्ति की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति गंभीर सिरदर्द, उल्टी और दस्त आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लू लगने की वजह किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?
अगर लू लगने पर व्यक्ति इस पर समय रहते ध्यान नहीं देता है, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी रोग, फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उनकी स्थिति बदतर हो सकती है।
लू लगने के लक्षण - Heat Waves Symptoms In Hindi

Heat Waves Symptoms
- बहुत अधिक पसीना आना
- हार्ट बीट बहुत धीमी या तेज होना
- उल्टी और मतली की समस्या
- मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
- शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होना
- गंभीर सिरदर्द
- बहुत थकान महसूस
- चक्कर आना
- त्वचा ठंडी, पीली पड़ना
लू लगने पर इन घरेलू नुस्खों की मदद से करें स्थिति में सुधार - Home Remedies For Heat Waves In Hindi

Home Remedies For Heat Waves
- घर में एयर कंडीशनिंग या कूलर का प्रयोग करें, जिससे की शरीर को ठंडा रखा जा सके।
- दिनभर पानी पीते रहें, इससे शरीर हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद मिलेगी। आप चाहें, तो हल्का ठंडा पानी भी पी सकते हैं।
- शरीर की बर्फ से सिकाई करें। आप सिर, गर्दन, कमर और बगल आदि के आसपास बर्फ रगड़ सकते हैं।
- ठंडे पानी से नहाएं। साथ ही, शरीर पर ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखें।
- कोशिश करें कि लू से पीड़ित व्यक्ति को किसी ठंडे स्थान पर रखें।
- शरीर को जितना हो सके ठंडा रखने का प्रयास करें।
- घर से बाहर गर्म मौसम में भूलकर भी न निकलें।
- डॉक्टर से समय-समय पर परामर्श लेते रहें।
गर्मियों में लू की चपेट में आने से कैसे बचें - How To Prevent Heat Waves During Summer In Hindi

How To Prevent Heat Waves
- कोशिश करें कि गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें।
- बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- दिन के समय धूप और गर्म मौसम के बीच अधिक समय बिताने से बचें।
- गर्म मौसम में बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, कोशिश करें की ढीले-ढाले और हल्के कपड़े पहनें।
- धूप में जाते समय छाता लेकर निकलें या टोपी पहनें।
- कमरे का तापमान हल्का ठंडा रखें।
- घर से बाहर जाने के लिए सुबह और शाम के समय बेहतर है।
- शरीर को मौसम के अनुसार ढलने के लिए समय दें।
- घर से बाहर होने पर लगातार पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें।
इन टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों के मौसम में आसानी गर्म हवाओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसलिए गर्म मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
