Constipation: सुबह पेट साफ नहीं होता? इस उपाय को करने से कुछ ही समय में समस्या हो सकती है दूर

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 28, 2023, 06:00 PM IST

Natural Home Remedies For Constipation : पेट को हमेशा साफ और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। पेट शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज की समस्या अक्सर बदलती जीवनशैली के कारण होती है। कुछ घरेलू उपाय करने से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Natural Constipation Remedies: बहुत से लोगों का सुबह पेट साफ नहीं होता है, इसलिए उनका काम या किसी भी चीज में मन नहीं लगता है। सुबह पेट साफ करना सेहतमंद चीज है। गलत खान-पान के कारण हमें कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की समस्या गलत जीवनशैली , गलत खान-पान, गलत समय पर खान-पान के कारण होती है। आज हम कुछ खास उपाय जानने जा रहे हैं जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

constipation woman

Constipation की समस्या से परेशान हैं? नैचुरल तरीके से कब्ज की समस्या होगी दूर

कब्ज क्या है?

कब्ज तब होता है जब आपको मल त्याग करने में कठिनाई होती है। इससे तनाव बढ़ता है और आप शौचालय पर अधिक समय व्यतीत करते हैं। कम फाइबर सेवन, तनाव, हार्मोनल परिवर्तन, रीढ़ की हड्डी में चोट, मांसपेशियों की समस्याएं, अपच आदि समस्याओं से कब्ज बढ़ जाती है।

End of Feed