रोज सुबह 1 गिलास पानी में घोलकर पी जाएं ये 4 चीज, बर्फ की तरह पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Weight Loss Drink : शरीर में जमा चर्बी आसानी से कम हो जाए ऐसा संभव नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो और बाहर निकला पेट अंदर हो जाए, तो आपको हमारे बताए इस वेट लॉस ड्रिंक को जरूर ट्राई करना चाहिए। रोज सुबह 1 गिलास पीने से आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा।

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल लोगों में मोटापा की एक बड़ी वजह बनकर सामने आ रहे हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारिया आज लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोटापा आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। क्योंकि आज देखा जाए तो हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है। मोटापा या बाहर निकला पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि इसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड और हार्ट संबंधी रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, और इसे कम करने का कोई रास्ता तलाश रहे हैं, तो आपको आज हम एक वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से छांट सकता है। आइए जानते हैं ऐसी वेट लॉस ड्रिंक जो सुबह पीने से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

morning weight loss drink

वेट लॉस ड्रिंक कैसे करें तैयार - How to Make Weight Loss Drink in Hindi

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको लगभग 1 इंच अदरक का टुकड़ा लेना है। इसके साथ ही आपको 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा और 3-5 तुलसी के पत्ते लेने हैं। इसका सामग्री से आप यह ड्रिंक तैयार कर पाएंगे।

तैयार करने की विधि

इस शानदार मॉर्निंग वेट लॉस ड्रिंक को तैयार करने के लिए पहले एक पैन में आप 2 गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब इस पानी में 3-5 तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल दें। इसके बाद आप अदरक के टुकड़े को कूटकर इसमें मिक्स कर दें। इसके साथ ही आपको दालचीनी को भी टुकड़ों में तोड़कर इसमें मिला देना है। सबसे बाद में आप इसमें हल्दी पाउडर को मिक्स करें। इस तरह सभी चीजों को मिक्स करने के बाद आप इस पानी को लगभग आधा रह जाने तक अच्छे से उबालें। इसके बाद इसे ठंड़ा करके सेवन कर सकते हैं।

क्या है सेवन का सही समय?

इस ड्रिंक का बेहतर परिणाम देखने के लिए आपको इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करना चाहिए। हालांकि इसका सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन यदि आप सुबह खाली पेट इसे पीते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि किसी भी वेट लॉस ड्रिंक के पूरे लाभ के लिए इसके साथ एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

End of Feed