New Year Resolution for Weight Loss: नए साल में लोग तरह तरह के संकल्प करते हैं, जिसमें वह कुछ खराब आदतों को छोड़ने से लेकर कुछ चीजों को अपनाने तक के वादे करते हैं। लेकिन एक रेजोल्यूशन जो सबसे ज्यादा लिया जाता है, वह है वेट लॉस करना। यदि आप इस नए साल में वेट लॉस के लिए प्रयास करने जा रहे हैं, तो हम आपको इसका काफी आसान तरीका बताने जा रहे हैं।अक्सर हम देखते हैं कि वजन कम करने के लिए लोग खाना छोड़ देते हैं। वहीं कुछ लोग डाइटिंग के चक्कर में सुबह नाश्ता भी नहीं करते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे हेल्दी ब्रेकफास्ट आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
1. मूंग दाल चीला
मूंग की दाल से बना चीला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकता है। जी हां प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग की दाल हमारी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आप मूंग की दाल से बना चीला अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
2. स्प्राउट्स
स्प्राउट्स यानी अंकुरित सुबह खाने की सलाह आपको अक्सर सभी हेल्थ एक्सपर्ट देते हुए नजर आते हैं। स्प्राउट्स तैयार करते समय इसमें कई तरह के अनाज और दालों को मिक्स किया जाता है। फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स नाश्ते में खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे आपकी वेट लॉस में हेल्प होती है।
3. ओट्स
ओट्स हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा खाया जाने वाला नाश्ता है। जिसकी मदद से आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे वेट लॉस में कारगर बनाती है।
4. ड्राई फ्रूट्स
वेट लॉस के लिए आप अपने नाश्ते में रोजाना कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट न केवल आपके शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
