हेल्थ

लटकती तोंद बन गई है शर्मिंदा का कारण, आज से ही सुबह करना शुरू कीजिए ये काम, जल्द पाएंगे स्लिम बेली

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 17, 2023, 08:34 AM IST

मोटापा सबसे खराब चीज होती है। ये ना केवल कई सारी बीमारियां अपने साथ लाती है बल्कि आपके ओवर ऑल पर्सनालिटी को भी बिगाड़ देती है। मोटापा का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल।

Image

वजन घटाने के लिए सुबह किए जाने वाले काम

Photo : iStock

Belly fat: मोटापा सबसे खराब चीज होती है। ये ना केवल कई सारी बीमारियां अपने साथ लाती है बल्कि आपके ओवर ऑल पर्सनालिटी को भी बिगाड़ देती है। मोटापा का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों भारी संख्या में लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बॉडी के बाकी हिस्सों के मुकाबले पेट की चर्बी सबसे ज्यादा आपकी पर्सनालिटी को बिगाड़ती है। मोटे पेट की वजह से कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। बढ़े वजन से परेशान लोग हर बार वजन घटाने का सोचते हैं लेकिन आलसपन और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर कुछ समय तक सही तरीके से वेट लॉस रूटीन को फॉलो किया जाए तो आसानी से वजन घटाया जा सकता है। वजन घटाने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। हेल्दी मॉर्निंग रूटीन को फॉलो कर आप काफी तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए सुबह किए जाने वाले काम - Morning rituals for weight loss

गुनगुना पानी

वजन घटाने के लिए आप गुनगुने पानी का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ करें। ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही सुबह गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

नाश्ते का समय तय करें

कई लोग वेट लॉस करने के चक्कर में नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नाश्ते में अनहेल्दी फूड्स को शामिल करने की जगह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

अपने साथ स्नैक्स रखें

वेट लॉस के चक्कर में पूरे दिन भूखे रहने की बजाय पूरे दिन हल्का हल्का हेल्दी स्नैक्स लेते रहें। अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें।

एक्सरसाइज बहुत जरूरी

सुबह के समय वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। वर्कआउट के लिए एक्सरसराइज बहुत सहायक साबित होता है। सुबह एक्सरसाइज करने से आपको एक्स्ट्रा वेट को कम करने में मदद मिलती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article