आपने अक्सर दूध, दही, घी और पनीर में मिलावट के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल सब्जियों में भी मिलावट का दौर चल रहा है। जी हां आजकल बाजार में प्लास्टिक की पत्ता गोभी देखने को मिल रही है। जो आपके शरीर को अंदर से खोखला करने का काम करती है। यदि आप पत्तागोभी खाने का शौक रखते हैं, तो आपको इसकी जांच कर लेनी चाहिए। आज हम आपको इसका एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे है। जिससे कोई भी मिलावटखोर आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
असली और नकली गोभी का फर्क
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको असली और नकली गोभी के बीच का फर्क बताने जा रहे हैं। जिससे आप मिनटों में असली और नकली के बीच अंतर को साफ देख सकते हैं। क्योंकि यदि आप सिंथेटिक पत्तागोभी का सेनव करते हैं, तो इससे आपको सेहत संबंधी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।असली गोभी
यदि आप असली गोभी की पहचान करना चाहते हैं, तो आपको इसे अपने हाथ से तोड़कर देख लेना चाहिए। यदि यह गोभी आसानी से टूट गई तो यह गोभी असली है। क्योंकि असली और ताजा गोभी को तोड़ना बेहद आसान काम है। इसके साथ ही असली पत्ता गोभी को आग के ऊपर रखने से वह तुरंत जलने लगता है।नकली गोभी
बाजार में आज सिंथेटिक पत्ता गोभी देखने को मिल रही है। क्योंकि व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के साथ काफी खिलवाड़ कर सकती है। इसकी पहचान के लिए आप इसे हाथ से तोड़कर देखें। यदि यह टूटने की जगह खिंचने लगती है, तो समझें कि पत्ता गोभी नकली है। इसके साथ ही यदि आग पर रखने पर यह जलने की जगह पिघलने लगती है, तो यह नकली है।
