हेल्थ

सर्दियों में जिम जाकर वर्कआउट का नहीं करता मन तो घर में करें ये 4 काम, मोटापा छोड़ कर भागेगा शरीर

सर्दी के सीजन में आने वाला आलस आपको कुछ भी कहां करने देता है। वहीं सर्दियों में जिम जाकर एक्सरसाइज करने का मन तो भला किसका करता है। यही कारण है कि सर्दियों में अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। यदि आप सर्दियों में वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये 4 काम घर में ही करने चाहिए।

Image

how to lose weight at home

हेल्दी रहने के लिए रोजाना हेल्दी डाइट और थोड़ी देर एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। डाइट का तो ठीक लेकिन सर्दियों में एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल काम है। ठंड के मौसम में सुबह उठना और जिम जाना काफी मुश्किल भरा काम है। यही कारण है कि सर्दियों में आपका वजन काफी बढ़ने लगता है। जिससे आपकी ओवरऑल हेल्थ पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है। यदि आप मन भी सर्दियों में एक्सरसाइज करने का नहीं करता है, तो आपको हमारी बताई कुछ काम घर में शुरू कर देने चाहिए। इन कामों को रोजाना आप घर में करने से आपका वजन काफी तेजी से कम होना शुरू हो जाएगा।

प्लैंक पोज

प्लैंक पोज को कुंभकासन के नाम से भी जाना जाता है। जमीन पर पेट के बल किया जाने वाला ये आसन आपके बैली फैट को तेजी से कम करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैर के पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के पूरे वजन को उठा लें। इस आसन में अपने शरीर को एकदम सीधा रखें। अब पेट को अंदर की तरफ खींचे और सांस को बाहर निकाल दें। इस स्थिति में आपको कम से कम 30 से 60 सेकंड तक रुकना चाहिए।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके लोअर बॉडी शेप को परफेक्ट करने का का करती है। इससे आपके पैर, कूल्हे और जांघों पर जमा फैट तेजी से कम होने लगता है। स्क्वाट्स करने के लिए आप अपने पैरों को बराबर दूरी में खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को आपस में पकड़कर नीचे की तरफ आधा बैठने का प्रयास करें। इस क्रम को आप बार बार दोहराते रहें। इसके बाद अपनी सामान्य पोजीशन में वापस आ जाएं। स्क्वाट्स के आप 15-15 के 3 सेट कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

सर्दियों में हम अक्सर अपने खान को खराब कर लेते हैं। जिसका खामियाजा में हमें वेट गेन करके उठाना पड़ता है। यही कारण है कि आपको इन दिनों में अपनी डाइट को हेल्दी रखना चाहिए। इसके लिए आप अपने नाश्ते में स्प्राउट्स और नट्स को शामिल कर सकते हैं। वहीं लंच में आप सीजनल सब्जियों के साथ 1-2 रोटी खा सकते हैं। वेट लॉस करने वाले लोगों को लंच में मसाला छाछ का सेवन भी करना चाहिए।

नींद का नियंत्रण

सर्दियों में हमें आलस बहुत ज्यादा आता है, जिसके चलते हमारी नींद भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। हेल्दी रहने के लिए नींद काफी जरूरी है लेकिन यदि नींद 7-8 घंटे से ज्यादा हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि इससे ज्यादा नींद आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए आप केवल 6-8 घंटे की नींद ही लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article