Tips To Fall Asleep Better And Faster In Hindi: शरीरिक हो या मानसिक, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप पर्याप्त नींद जरूर लें। इसलिए हमेशा डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि रोज कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है, अगर आती भी है तो उनकी रात में बार-बार आंखें खुलती रहती हैं और वे पूरी रात बस करवटें ही बदलते रह जाते हैं। ऐसे में जब वे सुबह सोकर उठते हैं, तो बहुत चिड़चिड़ा और आलसी महसूस करते हैं। नींद न पूरी होने की वजह से उनकी आंखें लाल, सूजी हुए, इनमें जलन और सिरदर्द जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। अच्छी बात यह की रात को सोने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो करके आप आसानी जल्दी सो सकते हैं और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजें बता रहे हैं, जिन्हें आपको बिस्तर पर जाने से पहले जरूर फॉलो करना चाहिए। इनकी मदद से आपकी नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और नींद की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। जानने के लिए आगे पढ़ते रहें यह लेख...
Tips To Fall Asleep Better And Faster
अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर जानें से पहले करें ये 5 काम- Tips to fall asleep better and faster In Hindi
कमरे का माहौल सुधारें
अच्छी नींद के लिए कमरे का तापमान न ज्यादा गर्म होना चाहिए न ही ज्यादा ठंडा। सुनिश्चित करें कि आप एक आरामदायक गद्दे पर सोते हैं। साथ ही, कमरे की लाइट भी बंद कर दें। अगर संगीत सुनना चाहते हैं, तो धीमी आवाज में सुनें। इससे नींद आने में मदद मिलेगी।
बिस्तर पर जाने से एक घंटा पहले रिलैक्स करें
अक्सर लोग रात में देर रात तक काम करते हैं, मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहते हैं। वे काम खत्म करते ही सीधा सोने चले जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दिनभर काम और थकान के बाद आपके मस्तिष्क को थोड़ा आराम देना आवश्यक है। इसलिए एक घंटा पहले रिलैक्स करें, टहलें या आराम करें और उसके बाद ही बिस्तर पर जाएं।
मुंह की सफाई करें
सुबह उठने के बाद मुंह की सफाई जितनी महत्वपूर्ण है, उससे कहीं ज्यादा अधिक है रात में सोने से पहले मुंह की सफाई करना। इसलिए रात में सोने से पहले भी दांत ब्रश करं। इससे आपकी स्लीप हाइजीन बरकरार रहेगी और नींद भी अच्छी आएगी।
हॉट शॉवर लें
यह दिनभर थकान को उतारने और शरीर को रिलैक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है। आप बिस्तर पर जाने से पहले 5 मिनट के लिए हॉट शावर ले सकते हैं। इससे आपकी अच्छी नींद लेने में बहुत मदद मिलेगी।
रात में खाने से बचें
अगर आप देर रात कुछ न कुछ स्नैक्स खाते रहते हैं, तो इससे आपके शरीर में पाचन क्रिया लगातार चलती रहती है और शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इससे रात में सोने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बिस्तर पर जाने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
