हेल्थ

Vat Savitri Vrat 2024: बुजुर्ग महिलाएं कैसे करें वट सावित्री व्रत? इस दौरान कैसे रह सकती हैं स्वस्थ, यहां जानें सरल टिप्स

Vat Savitri Vrat 2024: बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्ग महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में उन्हें व्रत के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूत होती है। स्वस्थ तरीके से बुजुर्ग महिलाएं वट सावित्री व्रत कैसे रख सकती हैं, यहां जानें कुछ सरल टिप्स।

Image

Vat Savitri Vrat 2024

Vat Savitri Vrat 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत खास होता है। ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिला इस व्रत को करती है, उसके पती की उम्र लंबी होती है। उसे सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हिन्दू पंचाग के अनुसार इस व्रत को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस ला वट सावित्री का व्रत 6 जून गुरूवार को रखा जाएगा। आपको बता दें कि यह व्रत पूरे तीन दिन तक चलता है। इसमें वट वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करनी होती है। साथ ही, वृक्ष के पर सूत बांधकर 108 बार परिक्रमा भी लगानी पड़ती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और कुछ भी नहीं खाती-पीती हैं। लेकिन इस तरह व्रत रख पाना बुजुर्ग महिलाओं के लिए थोड़ मुश्किल हो सकता है। जो सुहागिन महिलाएं बुजुर्ग हैं या जिनकी उम्र काफी हो गई है, वे व्रत को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य के लिए लिहाज से उनके लिए व्रत रख पाना काफी मुश्किल हो सकता है। वे अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि आखिर वे स्वस्थ तरीके से वट सावित्री का व्रत कैसे रख सकती हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

बुजुर्ग महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत रखने के टिप्स

भूखे न रहें

बुजुर्ग महिलाएं अगर इस व्रत को रख रही हैं, तो उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वे खाली पेट न रहें। क्योंकि इससे व्रत के दौरान व्रत के दौरान बहुत थकान और कमजोरी महसूस कर सकती हैं। इसलिए खाली पेट न रहें।

फलाहार ले सकते हैं

व्रत के दौरान यह सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का अन्न नहीं खाना चाहिए। लेकिन ऐसे में बुजुर्ग महिलाएं फलाहार ले सकती हैं। इससे उनके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

पानी पी सकते हैं

आमतौर पर महिलाएं वट सावित्री का व्रत निर्जला रखती हैं। लेकिन मौसम को देखते हुए यह बुजुर्ग महिलाओं के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए बीच-बीच में पानी पीते रहे हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

फेरे लगाते समय बरतें सावधानी

वट वृक्ष पर सूंत बांधकर पर 108 बार परिक्रमा लगाते समय कोई जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे परिक्रमा लगाएं। अगर घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या है, तो बुजुर्ग महिलाएं इससे बच भी सकती हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article